बड़वानी में चलती बस में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
बड़वानी में सेंधवा से बड़वानी जा रही निजी बर्मन बस में एबी रोड हाईवे पर अचानक आग लग गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 01:05:35 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 01:12:39 PM (IST)
बस में से निकलता धुआं।HighLights
- चलती बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी
- कूदकर बचाई जान, कर्मियों ने कराई सुरक्षित निकासी
- फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, बड़ा हादसा टला
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। सेंधवा से बड़वानी जा रही निजी बस ( बर्मन) में एबी रोड हाइवे पर अचानक आग लग गई। बस में शॉर्ट शर्किट होने से आग लगी। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ड्राइवर ने बस को किनारे पर रोक दिया वहीं कुछ यात्रियों ने बस में से कूदकर जान बचाई। वहीं बस कर्मियों ने सूझबूझ के साथ बस में से सभी यात्रियों को उतार लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर फायर फाइटर पहुंचा और आग पर काबू पाया।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।