• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में 14 साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत, भाई की हत्या का बदला लेने के लिए पत्थर से उतारा मौत के घाट

हत्या की वजह 14 साल पुरानी रंजिश थी। आरोपित ने वर्ष 2012 में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए डोंगरसिंग ब्राह्मणे की पत्थरों से हमला कर हत्या कर ...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 12:31:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 12:31:26 PM (IST)
बड़वानी में 14 साल पुरानी रंजिश का खूनी अंत, भाई की हत्या का बदला लेने के लिए पत्थर से उतारा मौत के घाट
भाई की हत्या का बदला लेने के लिए की हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया अंधा हत्याकांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त बाइक और पत्थर बरामद
  2. पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह 14 साल पुरानी रंजिश थी
  3. आरोपी ने वर्ष 2012 में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए डोंगरसिंग ब्राह्मणे की पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। निवाली थाना पुलिस ने अंधे हत्याकांड का मात्र 48 घंटे में राजफाश करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की वजह 14 साल पुरानी रंजिश थी। आरोपित ने वर्ष 2012 में अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए डोंगरसिंग ब्राह्मणे की पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार 22 जून को बारगुनिया घाट स्थित राजू कुमार के खेत के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान ग्राम होली फलिया कुसम्या निवासी 35 वर्षीय डोंगरसिंग पुत्र नाना ब्राह्मणे के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।


थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरबहादुर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना और लगातार पतारसी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। विवेचना में खुलासा हुआ कि वर्ष 2012 में मृतक पर आरोपित के भाई की हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे न्यायालय से सजा भी हुई थी।

इसी रंजिश के चलते ग्राम पुरुषखेड़ा निवासी 49 वर्षीय तिख्या पुत्र भीमसिंह लोहारे ने मौका पाकर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 24 जून को आरोपित को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया।

डेढ़ किलो चांदी की चोरी का पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

बड़वानी जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसते हुए पाटी पुलिस ने नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर की पीछे की दीवार खोदकर करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों की निशानदेही पर लगभग चार लाख रुपये मूल्य के चोरी गए चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं।

पाटी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 18 जून की रात फरियादी बुला पुत्र बिसन कनासे (60), निवासी नेवा फलिया, सेमली के मकान की पीछे की दीवार खोदकर बदमाश घर में घुस गए थे। चोर चांदी की तागली, एक जोड़ी अटके, एक हाथ का कड़ा तथा 20 हजार रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए थे।

मामले में थाना पाटी में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपितों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर करीब 1.5 किलो वजनी चांदी की तागली, अटके और हाथ का कड़ा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपए है, बरामद कर लिया गया।

दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपितों का अन्य चोरी की घटनाओं से कोई संबंध तो नहीं है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामदास यादव, ब्रजेश मिश्रा, दिलीप मुवेल, प्रधान आरक्षक मौसम चौहान तथा आरक्षक बोबी ठाकुर की भूमिका रही।

हत्या या आत्महत्या? अशोकनगर में टोल नाके के पास कार में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी; गले पर मिले घाव के निशान