• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में कन्या शिक्षा परिसर में छात्रा की मौत, स्वजन ने लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग

पानसेमल थाना क्षेत्र में कन्या शिक्षा परिसर में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने हंगामा कर गंभीर आरोप ल...और पढ़ें

By Yuvraj GuptaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 08:38:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 08:38:23 PM (IST)
बड़वानी में कन्या शिक्षा परिसर में छात्रा की मौत, स्वजन ने लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
कन्या शिक्षा परिसर में हुई छात्रा की मौत। (एआई इमेज)

HighLights

  1. पानसेमल थाना क्षेत्र में कन्या शिक्षा परिसर में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई
  2. मामले में छात्रा के परिजनों ने हंगामा कर गंभीर आरोप लगाए हैं
  3. निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के लिए स्वजनों ने मांग की है

नईदुनिया न्यूज, पानसेमल (बड़वानी) । पानसेमल थाना क्षेत्र में कन्या शिक्षा परिसर में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने हंगामा कर गंभीर आरोप लगाए हैं। निष्पक्ष जांच व कार्रवाई के लिए स्वजनों ने मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का नाम निर्जला पुत्री दिलीप वास्कले बताया गया है जो ग्राम खोड़ा मोहाली की निवासी है। छात्रा के कक्षा नौवीं में अध्ययन करने की जानकारी दी गई हैं।

घटना के बाद मौके पर तहसीलदार सुनील सिसोदिया,पुलिस थाना प्रभारी पानसेमल विजय रावत, थाना प्रभारी खेतिया एस भवर पहुंचे थे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस परिजनों के बयान लेकर जांच कर रही है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर युवाओं ने उठाई आवाज

सेंधवा : विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं उनके सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को लेकर चाचरिया क्षेत्र के 200 से अधिक जागरूक युवाओं ने आवाज उठाई। युवाओं ने चाचरिया चौकी पहुंचकर एक पेट्रोल पंप की जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में युवाओं ने बताया कि चाचरिया में संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल परिसर के सामने उक्त पेट्रोल पंप संचालित हो रहा है। विद्यालय में 1200 से अधिक छात्र-छात्राएं अलग-अलग क्षेत्रों से आकर शिक्षा प्राप्त करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसको लेकर युवाओं ने प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।


जिले के आईटीआई कालेजो की रिक्त सीटों पर 7 सितंबर तक ले सकते हैं प्रवेशबड़वानी : शासकीय आईटीआई बडवानी के प्राचार्य केतन मालवीया के अनुसार जिले की सभी शासकीय आईटीआई बडवानी, पाटी, निवाली, राजपुर एवं पानसेमल में सत्र 2026-27 की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए "पहले आओं पहले पाओं" पहले राउंड की ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

यह प्रक्रिया 7 सितंबर तक रहेगी। पहले आओं पहले पाओं "राउंड अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थी अपनी स्वेच्छा से जिलें की किसी भी शासकीय आईटीआई के किसी एक ट्रेड की च्वाईस फिंलिग कर सकेंगे।च्वाईस लॉक करने से पूर्व अभ्यार्थी संबंधित आईटीआई में रिक्त सीटों की संख्या की जांच अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें- डॉक्टरों ने बताया प्रेग्नेंट, रिपोर्ट में निकला ट्यूमर; सदमे में 12वीं की छात्रा की मौत