बड़वानी के अंजड़ में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग, घर का सामान जला
पुलिस ने मौके से गैस सिलेंडर जब्त कर लिया है और अवैध गैस रिफिलिंग के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह गैस रिफिलिंग ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 07:40:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 07:51:57 PM (IST)
अंजड़ में लगी भयानक आग।HighLights
- मंडडवाड़ा गांव में हादसा
- फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
- सिलेंडर जब्त, जांच जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। अंजड़ थाना क्षेत्र के ग्राम मंडवाड़ा स्थित बड़वानी रोड पर बुधवार शाम को एक रहवासी मकान में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। इससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। आग में घर का सारा सामान जल गया।
पुलिस के अनुसार मकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग घबराकर भाग निकले, जबकि आग की चपेट में आकर घर का घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आर आर चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके द्वारा तत्काल अंजड़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल चालक बबलू कुरैशी और टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पुलिस ने मौके से गैस सिलेंडर जब्त कर लिया है और अवैध गैस रिफिलिंग के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह गैस रिफिलिंग के दौरान लापरवाही मानी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।