• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बड़वानी

बड़वानी में घर के बाहर लगे बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आए पिता-पुत्र; टला बड़ा हादसा

उस समय हड़कंप मच गया, जब मकान के सामने लगे एक विद्युत खंभे में अचानक करंट उतर आया।।

By Yuvraj GuptaEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 31 May 2026 06:01:17 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 06:01:17 PM (IST)
बड़वानी में घर के बाहर लगे बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आए पिता-पुत्र; टला बड़ा हादसा
पानवाड़ी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे में उतरा करंट

HighLights

  1. पानवाड़ी क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से बिजली के खंभे में उतरा करंट
  2. पिता को बचाने के दौरान पुत्र भी करंट की चपेट में आया
  3. सूचना मिलने पर विद्युत मंडल ने सप्लाई बंद कर फॉल्ट सुधारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़वानी। शहर के पानवाड़ी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मकान के सामने लगे एक विद्युत खंभे में अचानक करंट उतर आया। खंभे के संपर्क में आने से एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि उसे कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद क्षेत्र के रहवासियों में दहशत फैल गई। लोगों ने विद्युत मंडल की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए तत्काल शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर विद्युत मंडल ने संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद लोग सुरक्षित रूप से घरों से बाहर निकल सके।


पिता-पुत्र दोनों को लगा करंट

स्थानीय निवासी सुल्तान खान पिता गफ्फार खान ने बताया कि उनके घर के सामने विद्युत लाइन का खंभा लगा हुआ है। उसके समीप एक अतिरिक्त खाली खंभा भी स्थापित है, जिस पर विद्युत तार बांधे गए हैं। रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट होने के कारण उक्त खंभे में करंट उतर गया। उन्होंने बताया कि उनके पिता गफ्फार खान सबसे पहले करंट की चपेट में आए। उन्हें बचाने के प्रयास में स्वयं सुल्तान खान को भी करंट का झटका लगा। इसके बाद परिवार के लोग भय के कारण घर के भीतर ही रहने को मजबूर हो गए। विद्युत विभाग द्वारा सप्लाई बंद किए जाने के बाद ही वे सुरक्षित बाहर निकल पाए।

बड़ा हादसा टला

रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते मामले की जानकारी नहीं मिलती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। क्षेत्र में बच्चों और पशुओं की आवाजाही बनी रहती है, ऐसे में करंटयुक्त खंभा गंभीर खतरा साबित हो सकता था। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

शिकायत के बाद पहुंची टीम, सुधार कार्य किया

घटना की सूचना मिलने पर विद्युत मंडल की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य किया। लाइनमैन चंद बड़ोले ने बताया कि विद्युत लाइन में फॉल्ट आने के कारण खंभे में करंट उतर गया था। शिकायत मिलने के बाद फॉल्ट को सुधार दिया गया है और अब किसी प्रकार का खतरा नहीं है।

वर्षा काल के पूर्व मेंटेनेंस की मांग

क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि वर्षा काल के पूर्व शहर में विद्युत जो तर्वो डीपीओ का मेंटेनेंस करना जरूरी है। अन्यथा बारिश में इस तरह करंट की घटनाएं होने से बड़े हादसों की आशंका बनी रहेगी। रहवासियों ने मांग की है कि अतिरिक्त खंभों तथा तारों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक: भोपाल में NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी सहित 30 नेता गिरफ्तार; बाद में छोड़े गए