बड़वानी में हादसा, नदी में नहाने गए तीन भाई-बहन की डूबने से मौत
मृतक बच्चों के नाम 10 वर्षीय राधा पुत्री पवन ब्राह्मणे, उसका छोटा भाई आठ वर्षीय राजवीर एवं छह वर्षीय जयवीर है। पुलिस व तहसीलदार संतोष कोठारीजी द्वारा ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 09:44:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 09:47:38 PM (IST)
बड़वानी में बच्चों की डूबने से मौत।नईदुनिया न्यूज, बलवाड़ी/बड़वानी। वरला थाना क्षेत्र के ग्राम बिलवा में नदी में नहाने गए तीन भाई बहन की डूबने से मौत हो गई।
वरला थाना पुलिस के उपनिरीक्षक कृष्णा मंडलोई के अनुसार ग्राम बिलवा निवासी मामा मुकेश सखाराम बारेला के यहां ग्राम देवली से पवन ब्राह्मणे के तीन बच्चे आए थे।
बुधवार शाम को अनेर नदी में नहाने के दौरान तीनों बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
मृतक बच्चों के नाम 10 वर्षीय राधा पुत्री पवन ब्राह्मणे, उसका छोटा भाई आठ वर्षीय राजवीर एवं छह वर्षीय जयवीर है। पुलिस व तहसीलदार संतोष कोठारीजी द्वारा दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया।
तीनों शवों को वरला अस्पताल भेजा गया। गुरुवार सुबह तीनों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। घटना को लेकर जांच जारी है।