• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

5 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग; जानिए 4 सितंबर को क्यों खास है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति का संयोग बन रहा है।

By Vinay VermaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 06:03:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 06:03:49 PM (IST)
5 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग; जानिए 4 सितंबर को क्यों खास है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बैतूलबाजार के बड़ा श्री राधाकृष्ण मंदिर में विराजे हैं श्री राधाकृष्ण । नईदुनिया।

HighLights

  1. जन्माष्टमी पर पांच साल बाद विशेष संयोग
  2. 4 सितंबर की मध्यरात्रि में मनेगा जन्मोत्सव
  3. कृष्ण मंदिरों में सजने लगीं आकर्षक झांकियां

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष जन्माष्टमी धार्मिक दृष्टि से विशेष मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्य सोनू पात्रिकर के अनुसार करीब पांच वर्ष बाद जन्माष्टमी पर अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति का संयोग बन रहा है।

इस विशेष संयोग को लेकर श्रद्धालुओं में पर्व के प्रति खासा उत्साह है। इस वर्ष 4 सितंबर की रात मध्यरात्रि में मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

मंदिरों में सजावट और झांकियों की तैयारी

जन्माष्टमी को देखते हुए शहर के विभिन्न कृष्ण मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट का काम शुरू हो गया है। मंदिर समितियां भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां तैयार करने में जुटी हैं। जन्मोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।


बन रहा दुर्लभ संयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इससे पहले वर्ष 2021 में 30 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में चंद्रमा की स्थिति का संयोग था।

शहर के सदर क्षेत्र स्थित कृष्ण मंदिर और गंज क्षेत्र के कृष्ण मंदिर , बैतूलबाजार के श्री राधाकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होंगे। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने का काम शुरू हो चुका है। जन्मोत्सव के लिए भगवान श्रीकृष्ण की विशेष झांकी तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 या 5 सितंबर…इस साल कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी, जानें शुभ योग और पूजा का शुभ मुहूर्त

मध्यरात्रि मनेगा उत्सव

मध्यरात्रि में जन्मोत्सव के समय मंदिर परिसर शंख और घंटियों की ध्वनि से गूंज उठेंगे। इसके बाद भगवान की आरती की जाएगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों द्वारा व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बाजार में भी पर्व की रौनक बढ़ने लगी है। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं, पोशाक, मुकुट, बांसुरी और सजावटी सामग्री की मांग बढ़ने की उम्मीद है। मंदिरों से लेकर घरों तक जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं और शहर में धार्मिक माहौल बनने लगा है।