बैतूल में 10 वर्षीय बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी पर हवालात में लगाई फांसी, हालत गंभीर
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में 10 वर्षीय बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का शर्मसार कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। जब उसे पुलिस ने पकड़ा ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 10:15:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 10:15:19 PM (IST)
बैतूल में 10 वर्षीय बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- बैतूल में बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म
- बैतूल जिले के मुलताई थाना की घटना
- पत्नी की शिकायत पर किया गया था गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। प्रदेश के बैतूल जिले में 10 वर्षीय बेटी के साथ पिता द्वारा दुष्कर्म किए जाने का शर्मसार कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। आरोपित शराब का आदी है और पिछले दो साल से घिनौनी हरकत कर रहा था। गुरुवार रात मां की शिकायत पर मुलताई थाना पुलिस ने पकड़ा तो हवालात में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के अनुसार डायल 112 पुलिस ने गुरुवार रात आरोपित को गिरफ्तार किया था। एफआईआर के बाद हवालात में बंद कर पूछताछ की।
शुक्रवार दोपहर करीब 12.45 बजे न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही थी। तभी आरोपित ने कंबल के टुकड़े से हवालात में फांसी लगा ली। पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो तुरंत उसे लेकर मुलताई अस्पताल पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां आईसीयू में इलाज किया जा रहा है।