• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

'मेरे यहां संतान नहीं, तो उसके यहां भी न रहे...', जादू-टोने के चक्कर में पड़ोसी ने की मासूम की हत्या, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

ग्राम ताईखेड़ा में 11 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आने पर ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की त...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:21:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:21:24 PM (IST)
  • Join करें
'मेरे यहां संतान नहीं, तो उसके यहां भी न रहे...', जादू-टोने के चक्कर में पड़ोसी ने की मासूम की हत्या, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बालक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम।

HighLights

  1. बालक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
  2. जादू टोना की सलाह देने वाले पर मामला दर्ज करने की मांग
  3. तंत्र-मंत्र करने वाले तांत्रिक की तलाश में जुटी बैतूल पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुलताई। नगर से मासोद रोड पर स्थित ग्राम ताईखेड़ा में 11 वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आने पर ग्रामीणों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिसके बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की तीखी नोंक-झोंक हुई। हत्या का कारण जादू-टोने का शक होना बताया जा रहा है, जो किसी बाबा के कहने पर किया गया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस से उक्त बाबा का पता लगाकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि भविष्य में तंत्र-मंत्र एवं जादू-टोने के कारण और कोई घटना न हो सके।

सोमगढ़ के जंगलों की खाई से शव बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा मुख्य आरोपित राकेश को गांव से ही पकड़ा गया, जिसके बताने पर सोमगढ़ के जंगलों की खाई से शव बरामद किया गया तथा पोस्टमार्टम के लिए प्रभात पट्टन अस्पताल भिजवाया गया। इधर मंगलवार को हत्या की खबर ग्रामीणों को लगते ही पूरे गांव में रोष व्याप्त हो गया।


ग्रामीणों के अनुसार, किसी बाबा के कहने पर राकेश द्वारा तंत्र-मंत्र के चक्कर में अंकुश की हत्या की गई, जिसकी तलाश कर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान मासोद मार्ग पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, जो लगभग एक घंटे चला। इस दौरान पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों की एसडीओपी एसके सिंह तथा थाना प्रभारी विकास पटेल से तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद पुलिस द्वारा समझाईश देकर मार्ग खुलवाया गया तथा शव का अंतिम संस्कार करवाया गया।

जादू-टोने के शक में की गई मासूम बच्चे की हत्या

पूरे मामले में उप निरीक्षक सुनील सरेयाम ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या हत्या का कारण जादू-टोने के शक के तौर पर सामने आया है। उन्होंने बताया कि आरोपित राकेश को शक था कि मृतक का पिता सहू और उसकी पत्नी ने उसके परिवार पर जादू-टोना कर दिया है, जिससे विवाह के 10 वर्ष बाद भी उसके यहां कोई संतान नहीं हुई। इसी रंजिश में आरोपित राकेश द्वारा अंकुश की हत्या की गई कि यदि मेरे यहां संतान नहीं है, तो सहू के यहां भी कोई संतान नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें- खेत के बीच चल रही थी एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री, मंदसौर पुलिस ने दो को दबोचा, 14 किलो माल जब्त

घटना को लेकर पूरे गांव में खासा रोष देखा गया। इधर पुलिस ने बताया कि किस बाबा या महाराज के कहने पर राकेश ने हत्या की घटना को अंजाम दिया, उसका भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामला सीधे तौर पर हत्या का है, जिसमें दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।