• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

बैतूल-इंदौर हाईवे पर जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवतियों और एक युवक की मौत

बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार टवेरा जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

By Vinay VermaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 01:59:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 02:01:12 PM (IST)
  • Join करें
बैतूल-इंदौर हाईवे पर जीप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवतियों और एक युवक की मौत
दुर्घटना के बाद जीप और बाइक।

HighLights

  1. खारीढाना भीमपुर निवासी आंचल सेन इंदौर से बस से टाहली उतरी थी
  2. उसे लेने महदगांव की खुशी पंडाग्रे और जीन निवासी कपिल बारस्कर पहुंचे थे
  3. कपिल की मौके पर मौत हुई, दोनों युवतियों ने अस्पताल में दम तोड़ा

नवदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार जीप (टवेरा) ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवतियों और एक युवक की गम्भीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खारीढाना भीमपुर निवासी आंचल पिता सत्यप्रकाश सेन उम्र 25 वर्ष इंदौर से बस में सवार होकर सुबह करीब छह बजे टाहली के पास उतरी थी।

उसे लेने के लिए जीन गांव से महदगांव निवासी खुशी पिता राजू पंडाग्रे 22 वर्ष और जीन निवासी कपिल बारस्कर बाइक से पहुंचे। जब तीनों बाइक पर सवार होकर जीन की ओर लौट रहे थे तभी डिवाइडर के पास जीप ने टक्कर मार दी। तीनों बाइक समेत उछलकर सड़क पर गिर गए थे।


गंभीर चोट आने से कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवतियों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंपकर विवेचना शुरू कर दी है। कपिल और खुशी मौसेरे भाई बहन थे जबकि आंचल दोनों की दोस्त थी।

यह भी पढ़ें : MP में अनुकंपा नियुक्ति नियमों में हो सकते हैं बड़े बदलाव, परिवार को छोड़ा तो चली जाएगी नौकरी