आज बैतूल के युवाओं से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी, 'नशा मुक्त भारत' अभियान का करेंगे आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत देशभर के युवाओं से वर्चुअली संवाद करेंगे।
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 08:53:41 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 08:53:41 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फाइल फोटो।HighLights
- आज पीएम का वर्चुअल संबोधन
- बैतूल में 50 से अधिक कार्यक्रम
- नशा मुक्त भारत का संकल्प
नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को देशभर के युवाओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करना और नशा मुक्त भारत के संकल्प में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
होंगे कई कार्यक्रम
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि बैतूल में 50 से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान वॉकथान, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा।