• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल

नौतपा के आठवें दिन बदला मौसम, बैतूल में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हुई जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत

नौतपा के आठवें दिन सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तेज धूप और उमस ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया, वहीं दोपहर करीब दो बजे आसमान पर बादलों ...और पढ़ें

By Vinay VermaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 01 Jun 2026 03:46:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 01 Jun 2026 03:46:20 PM (IST)
  • Join करें
नौतपा के आठवें दिन बदला मौसम, बैतूल में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ हुई जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत
नौतपा के 8वें दिन बैतूल में मौसम ने लिया यू-टर्न।

HighLights

  1. नौतपा के 8वें दिन बैतूल में मौसम ने लिया यू-टर्न
  2. किसानों के लिए अमृत बनी प्री-मानसून की बारिश
  3. मक्का और गन्ना उत्पादक खरीफ की तैयारियों में जुटे

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल। नौतपा के आठवें दिन सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तेज धूप और उमस ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया, वहीं दोपहर करीब दो बजे आसमान पर बादलों का डेरा जम गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ शुरू हुई वर्षा ने पूरे क्षेत्र को भिगो दिया। कुछ स्थानों पर चने से बड़े आकार के ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया।

शहर सहित ग्रामीण अंचलों में ओलावृष्टि

बैतूल नगर सहित बड़ोरा, बैतूलबाजार, भरकावाड़ी और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में तेज वर्षा दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर धूल का गुबार छा गया था, लेकिन वर्षा के बाद वातावरण साफ और ठंडा हो गया। अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों में मौजूद लोगों और राहगीरों को वर्षा से बचने के लिए दुकानों और सुरक्षित स्थानों का सहारा लेना पड़ा। बैतूल शहर सहित कई क्षेत्रों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि भी हुई। चने से बड़े आकार के ओले अल्प समय के लिए गिरे।


खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों के लिए लाभकारी

मानसून पूर्व हुई इस वर्षा को किसानों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसान अब बुवाई की व्यवस्था में जुट जाएंगे। खेतों की जुताई और अन्य कृषि कार्य पहले से जारी थे, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं होने के कारण कई किसान वर्षा का इंतजार कर रहे थे।

सोमवार की वर्षा से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे गन्ना की फसल को अब सिंचाई की आवश्यकता नहीं होगी। सोयाबीन, मक्का और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारियां किसान करने में जुट जाएंगे।

यह भी पढ़ें- एमपी-छत्तीसगढ़ समेत देश के अन्य राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2 और 3 जून को लेकर चेतावनी जारी

नौतपा की तपिश से मिली राहत

वर्षा के बाद तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश से परेशान लोगों को राहत मिली है। शाम तक ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। लोग घरों से बाहर निकलकर सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों के चलते आने वाले दिनों में भी जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है।