भिंड में हाईवे पर बस और कार की टक्कर में 4 की मौत और सात लोग घायल, दो को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया
भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर लौट रही बस ने ईको कार को टक्कर मार दी, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Feb 2026 09:11:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 10:01:08 AM (IST)
टक्कर के बाद कार और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।HighLights
- गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छीमका के पास हुआ हादसा
- प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार बताई जा रही इस हादसे की वजह
- हादसे में घायल पांच लोगों का इलाज भिंड में ही किया जा रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। भिंड जिले में शनिवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे गोहद चौराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत छीमका के पास हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बारात छोड़कर ग्वालियर लौट रही एक बस ने सामने से आ रही ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।