सावधान! त्योहार से पहले 'जहर' परोसने की तैयारी, गोरमी में अवैध डेयरी पर छापा, भोपाल भेजी गई सैंपल रिपोर्ट
कलेक्टर केएल मीना एवं अभिहित अधिकारी डा. जेएस यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल ने विकासखंड मेहगांव के गोरमी क्षेत्र के ग् ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 10:24:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Feb 2026 04:01:53 AM (IST)
सावधान! त्योहार से पहले 'जहर' परोसने की तैयारी, AI generatedनईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। होली त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर केएल मीना एवं अभिहित अधिकारी डा. जेएस यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेखा सोनी, रीना बंसल ने विकासखंड मेहगांव के गोरमी क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में दूध डेयरियों एवं मावा निर्माण इकाइयों पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान अधिकारियों ने रमेश सिंह की डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वहीं कृपाराम ओझा की डेयरी से मावा एवं घी के नमूने संग्रहित किए गए।
पामोलिन ऑयल मिलाकर बन रहा था मावा
मनोज सिंह गुर्जर की डेयरी से मावा, घी एवं रिफाइंड पामोलिन आयल के नमूने एकत्र कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान मनोज सिंह गुर्जर की डेयरी में रिफाइंड पामोलिन आयल मिलाकर मावा तैयार किया जाना पाया गया। साथ ही डेयरी का संचालन बिना वैध लाइसेंस के किया जा रहा था। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने डेयरी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी की शिकायतों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।