पूजा के दौरान युवक ने काटी जीभ, मंदिर में माता को किया अर्पित, भिंड के जिला अस्पताल में हालत गंभीर
भिंड में अंधविश्वास से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारौली खुर्द गांव में एक युवक ने धार्मिक आस्था के चलते अपनी ही जीभ काटकर देवी को अर्प ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 09:02:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 09:02:21 PM (IST)
जिला अस्पताल में उपचार कराता युवक।HighLights
- धार्मिक जुनून में उठाया खौफनाक कदम
- देवी मां की भक्ति में युवक ने काटी जीभ
- जीभ काटकर देवी मां के चरणों में रखी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। जिले में अंधविश्वास से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारौली खुर्द गांव में एक युवक ने धार्मिक आस्था के चलते अपनी ही जीभ काटकर देवी को अर्पित कर दी। घटना के बाद स्वजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
माता के भक्त ने मंदिर में दी 'बलि'
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय आकाश ओझा पुत्र ओमवीर ओझा मंगलवार सुबह सती माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, आकाश माता का गहरा भक्त बताया जाता है और अक्सर मंदिर में पूजा करता रहता था। मंगलवार को पूजा के दौरान उसने अचानक ब्लेड से अपनी जीभ काट ली और उसे देवी को अर्पित कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना से मंदिर परिसर में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।