भिंड़ में महिला की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, हाथ पर लिखे 'होतम' और 'एचआर' नाम की पुलिस कर रही जांच
MP Crime: मध्य प्रदेश के भिंड के मौ थाना अंतर्गत बेहट रोड स्थित टोल टैक्स के पास खंती में मंगलवार को मिली महिला की सिर कटी लाश मामले में पुलिस जांच मे ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Feb 2026 09:51:59 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Feb 2026 09:51:59 PM (IST)
भिंड़ में महिला की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप (सांकेतिक तस्वीर)नईदुनिया प्रतिनिधि, भिंड। मौ थाना अंतर्गत बेहट रोड स्थित टोल टैक्स के पास खंती में मंगलवार को मिली महिला की सिर कटी लाश मामले में पुलिस जांच में जुटी है। मृतका के बाएं हाथ पर होतम और दाएं हाथ पर एचआर लिखा था। पुलिस अब इन्हीं नामों के आधार पर मृतका की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस भिंड जिले के अलावा ग्वालियर, दतिया, मुरैना में गुमशुदी महिला का पता कर रही है।
बता दें कि मंगलवार को बेहट रोड पर खंती के पास एक महिला का शव मिला था। मृतका के शरीर पर सिर नहीं थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि महिला की पहले किसी धारदार हथियार से सिर काटकर हत्या की गई है। इसके बाद शव को रात के अंधेरे में किसी वाहन से लाकर सड़क किनारे खंती में फेंक दिया गया। पुलिस ने नजदीकी थाना क्षेत्रों से भी संपर्क किया है।