• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी आ रही 13 वर्षीय खिलाड़ी से बस में अश्लील हरकत, बॉक्सिंग खिलाड़ी पर केस दर्ज

भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रवेश लेने आ रही 13 वर्षीय खिलाड़ी से बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है।

By Brijendra RishishwarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:24:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:24:29 PM (IST)
  • Join करें
भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी आ रही 13 वर्षीय खिलाड़ी से बस में अश्लील हरकत, बॉक्सिंग खिलाड़ी पर केस दर्ज
भोपाल में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी आ रही नाबालिग खिलाड़ी से छेड़खानी (AI Generated Image)

HighLights

  1. भोपाल में 13 वर्षीय खिलाड़ी से बस में छेड़खानी का मामला
  2. गोविंदपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
  3. आरोपी ने मोबाइल में आपत्तिजनक तस्वीर डालने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में प्रवेश लेने आ रही 13 वर्षीय खिलाड़ी के साथ बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कानपुर, यूपी निवासी पीड़िता की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपित खुद भी बॉक्सिंग खिलाड़ी है।

बस में बहाने से बुलाकर की हरकत

पुलिस के अनुसार, कक्षा आठवीं में पढ़ने वाली पीड़िता कानपुर से भोपाल आने वाली यात्री बस में सवार थी। इसी दौरान बस में मौजूद आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी सीट पर बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसके मोबाइल फोन के साथ भी छेड़छाड़ की और उसमें एक आपत्तिजनक तस्वीर डाल दी। यह घटना बीती 19 जून की बताई जा रही है।


भोपाल पहुंचने के बाद दोबारा संपर्क की कोशिश

घटना के बाद सहमी हुई खिलाड़ी किसी तरह भोपाल पहुंची। इसके बाद 23 जून को आरोपित ने दोबारा उससे मिलने की कोशिश की। इस पर नाबालिग ने तुरंत अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। स्वजनों को आता देख आरोपित घबरा गया और वहां से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ गोविंदपुरा थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

गोविंदपुरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित वयस्क है या नाबालिग, इसकी पुष्टि गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित खिलाड़ी की तलाश कर रही है और जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।