एपीके फाइल खोलते ही पान कारोबारी के दो खातों से उड़े 2.77 लाख रुपये, भोपाल की घटना
जांच में पता चला कि एसबीआई खाते से दो बार में 98-98 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए, जबकि यूको बैंक खाते से 40 हजार रुपए का अमेजन गिफ्ट कार्ड खरीदा गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 22 May 2026 11:12:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 11:17:21 PM (IST)
भोपाल में साइबर ठगी।HighLights
- साइबर ठगों ने पीडि़त अजय के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी थी।
- फाइल ओपन करते ही मोबाइल एक्सेस आरोपितों के पास पहुंच गया।
- पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एपीके फाइल के जरिए एक पान भंडार संचालक के बैंक खातों से 2.77 लाख रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद करीब 59 हजार रुपए होल्ड करा दिए हैं।
पुलिस के अनुसार नयापुरा लालघाटी निवासी अजय कुमार (40) बैरागढ़ रोड पर चौरसिया पान भंडार चलाते हैं। पांच मई को बैंक बैलेंस चेक करने पर उन्हें खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिली।
जांच में पता चला कि एसबीआई खाते से दो बार में 98-98 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए, जबकि यूको बैंक खाते से 40 हजार रुपए का अमेजन गिफ्ट कार्ड खरीदा गया।
शुरुआती जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने अजय के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी थी। फाइल ओपन करते ही मोबाइल का एक्सेस आरोपितों के पास पहुंच गया। पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिना ओटीपी बताए मैकेनिक के खाते से उड़ाए 1.93 लाख
- हनुमानगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक बाइक मैकेनिक के खाते से 1.93 लाख रुपए पार कर दिए। पीड़ित का कहना है कि उसने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही कोई संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड की।
- पुलिस के अनुसार कारगिल कालोनी छोला रोड निवासी आमिर खान (30) बाइक मैकेनिक हैं।
- 12 और 13 मई को उनके खाते से कुल 1 लाख 93 हजार 888 रुपए अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए।
- मोबाइल पर बैंक मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी मिली।
- आमिर ने तुरंत साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
- साइबर सेल ने ई-जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला हनुमानगंज थाना भेजा।
- इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी है।
- पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन और मोबाइल डाटा की जांच कर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।