MP में स्वास्थ्य विभाग में 71 नए अधिकारियों की भर्ती, जमीनी हकीकत का डेटा से होगा मिलान
मप्र की स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने और सरकारी योजनाओं की सटीक मानिटरिंग के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने 71 संविदा जिला ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 04:09:37 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 04:09:37 PM (IST)
MP में स्वास्थ्य विभाग में 71 नए अधिकारियों की भर्ती (AI जनरेट इमेज)HighLights
- स्वास्थ्य विभाग में 71 नए अधिकारियों की भर्ती
- अब डेटा पर होगी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की पैनी नजर
- यह पद स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मप्र की स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने और सरकारी योजनाओं की सटीक मानिटरिंग के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने 71 संविदा जिला मानिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर की भर्ती की है। यह पद स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है।
इनका प्राथमिक उद्देश्य डेटा का प्रबंधन करना और धरातल पर चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर पैनी नजर रखना है। सरकारी स्वास्थ्य अभियानों और विकास योजनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण कर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना। मैदानी इकाइयों से प्राप्त डेटा की निगरानी करना और उसे 'निक्षय पोर्टल' सहित अन्य विभागीय पोर्टल्स पर अपडेट कराना। योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों और वास्तविक परिणामों के बीच के अंतर (गैप) का बारीकी से अध्ययन करना।