
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बढ़ती महंगाई के बीच नगर निगम भोपाल के हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिली है। राज्य शासन द्वारा महंगाई भत्ते (डीए) में पांच प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन ने भी बढ़ी हुई दरें लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इसके तहत छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को अब 252 प्रतिशत के स्थान पर 257 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। नई दरें एक जुलाई 2025 से प्रभावी होंगी।
नगर निगम के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य शासन के वित्त विभाग के निर्देशों के अनुरूप महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी लागू की गई है। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों और शाखा प्रभारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ कर्मचारियों को एरियर का भी लाभ मिलेगा।
आदेश के अनुसार, एक अप्रैल 2026 सेवानिवृत्त और दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को एकमुश्त भुगतान, वहीं एक जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच सेवानिवृत्त या दिवंगत हो चुके कर्मचारियों अथवा उनके नामांकित आश्रितों को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- 1200km दूर से आई दुल्हन बनी पाढर की बहू, सोशल मीडिया की मोहब्बत विवाह में बदली, कानूनी जंग जीतकर हुए एक