• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा, कानपुर-तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल ट्रेन बीना, भोपाल और इटारसी होकर चलेगी

यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल-तिरुच्चिरापल्ली के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।

By anjalisingh tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 10:47:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 10:47:59 PM (IST)
  • Join करें
एमपी के यात्रियों के लिए रेलवे का तोहफा, कानपुर-तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल ट्रेन बीना, भोपाल और इटारसी होकर चलेगी
दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त राहत।

HighLights

  1. भोपाल से दक्षिण भारत की राह हुई आसान! 24 जून को चलेगी ट्रेन
  2. तिरुपति, विजयवाड़ा और वरंगल के लिए मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
  3. भोपाल, विदिशा, सीहोर के यात्रियों के लिए शुरू हुई विशेष रेलगाड़ी

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले भोपाल और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल-तिरुच्चिरापल्ली के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

ट्रेन की समय-सारणी और संचालन तिथियां

गाड़ी संख्या 01927 कानपुर सेंट्रल-तिरुच्चिरापल्ली विशेष रेलगाड़ी 24 जून को कानपुर से रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3:40 बजे बीना, शाम 5:20 बजे भोपाल और रात 7:25 बजे इटारसी पहुंचेगी। वहीं वापसी में 01928 तिरुच्चिरापल्ली-कानपुर सेंट्रल विशेष रेलगाड़ी 26 जून को संचालित होगी।


गर्मी की छुट्टियों में वेटिंग से मिलेगी राहत

इस विशेष ट्रेन का सबसे बड़ा लाभ उन यात्रियों को होगा जो भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर और इटारसी क्षेत्र से दक्षिण भारत की ओर यात्रा करते हैं। गर्मी और छुट्टियों के दौरान नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग की स्थिति बन जाती है, ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें- एमपी में और सस्ती होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा फीस में कटौती का प्रस्ताव, छात्रों को रिझाने की कोशिश

धार्मिक, व्यावसायिक और शैक्षणिक यात्रा के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी

इसके अलावा तिरुपति, विजयवाड़ा, वरंगल और तिरुच्चिरापल्ली जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंचने वाले यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। नौकरी, शिक्षा, धार्मिक यात्रा और पारिवारिक कारणों से यात्रा करने वालों को भी इसका लाभ मिल सकता है।