आपके पार्सल में ड्रग्स मिला है... पुलिस बनकर महिला से 3.85 लाख की साइबर ठगी
फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से भेजे गए एक पार्सल में ड्रग्स बरामद हुआ है। ठगों ने दावा किया कि इस मामले में उनके ख ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 11:35:08 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 11:38:58 PM (IST)
भोपाल में साइबर ठगी।HighLights
- कार्रवाई, गिरफ्तारी का डर दिखा ऐंठी रकम।
- उधार लेकर महिला ने ट्रासंफर की थी रकम।
- दंपती ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत की।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर एक गृहणी को ऐसा डराया कि उसने कार्रवाई से बचने के लिए 3.85 लाख रुपये गंवा दिए। मामला कजलीखेड़ा क्षेत्र का है, जहां रहने वाली 28 वर्षीय रेखावती साहू साइबर ठगी का शिकार हो गईं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेखावती साहू के पास तीन जून को एक फोन काल आया।
फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम से भेजे गए एक पार्सल में ड्रग्स बरामद हुआ है। ठगों ने दावा किया कि इस मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है और गिरफ्तारी भी हो सकती है।
अचानक मिली इस सूचना से रेखावती घबरा गईं। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मामले को दबाने और कार्रवाई रोकने का झांसा दिया।
इसके बाद उन्होंने अलग-अलग बहानों से महिला से रकम मांगना शुरू कर दिया। डर और दबाव में आकर रेखावती ने चरणबद्ध तरीके से कुल 3.85 लाख रुपये आरोपितों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। रकम जुटाने के लिए उन्हें परिचितों और रिश्तेदारों से उधार तक लेना पड़ा।
कुछ दिन बाद भी ठगों की मांग खत्म नहीं हुई और उन्होंने महिला से और रुपये मांगे। इस पर रेखावती को संदेह हुआ और उन्होंने पूरी घटना अपने पति मनोज साहू को बताई।
जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद दंपती ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जानकारी जुटाकर आरोपितों की तलाश कर रही है।