• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी ABVP, MLB कॉलेज के पास से शराब दुकान को हटाने की मांग

भोपाल में एबीवीपी ने एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर ने छात्रों को सात दिन में समाधान का आश्वासन दि...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 02:36:27 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 02:40:28 PM (IST)
  • Join करें
भोपाल में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी ABVP, MLB कॉलेज के पास से शराब दुकान को हटाने की मांग
भोपाल में सड़क पर उतरी ABVP। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. एमएलबी कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग।
  2. एबीवीपी ने पॉलिटेक्निक चौराहे पर किया जोरदार प्रदर्शन।
  3. छात्र-छात्राओं ने बैनर-पोस्टर लेकर विरोध जताया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षण संस्थानों के आसपास के माहौल को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।

बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कॉलेज के समीप संचालित शराब दुकान को तत्काल हटाने की मांग की।

शिक्षा संस्थान के पास शराब दुकान का विरोध

  • प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि छात्राओं के कॉलेज के निकट शराब दुकान का संचालन सुरक्षा और सामाजिक वातावरण दोनों दृष्टि से अनुचित है।
  • विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। पोस्टरों पर ‘शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी’ और ‘जहां ज्ञान की ज्योति जलती है, वहां शराब की दुकान नहीं चलती’ जैसे संदेश लिखे गए थे।

  • परिषद का आरोप है कि कॉलेज के पास शराब दुकान संचालित होने से छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस वजह से इलाके में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे छात्राओं को रोजाना आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर कॉलेज कैंपस और पास के बस स्टाप के आसपास छेड़छाड़ की घटनाओं का डर बढ़ गया है।

  • बैरिकेडिंग पर चढ़े छात्र, पुलिस रही सतर्क

    प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़कर विरोध जताते नजर आए। हालांकि स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

    200 से अधिक पुलिसकर्मी और वाटर कैनन तैनात

    प्रशासन ने एहतियात के तौर पर करीब 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा राइट कंट्रोल व्हीकल और वाटर कैनन की व्यवस्था भी की गई थी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

    ये भी पढ़ें- जबलपुर में जनसुनवाई में एसपी से लगाई गुहार, बोलीं- लाड़ली बहना का पैसा नहीं चाहिए, शराब बंद कराइए

    कलेक्टर ने दिया सात दिन में समाधान का आश्वासन

    naidunia_image

    • प्रदर्शन के बीच भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले का परीक्षण कर सात दिनों के भीतर उचित समाधान निकाला जाएगा।
    • कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपनी बात प्रशासन तक पहुंचने पर संतोष व्यक्त किया। छात्र संगठनों का कहना है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।