• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के रिटायर्ड IAS हत्याकांड में आरोपी केयरटेकर की आगरा-मथुरा में तलाश; रैन बसेरों और मंदिरों में पुलिस की रेड

पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में भोपाल पुलिस की टीमें आगरा और मथुरा में तलाश कर रही हैं।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 10:14:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 10:14:26 PM (IST)
भोपाल के रिटायर्ड IAS हत्याकांड में आरोपी केयरटेकर की आगरा-मथुरा में तलाश; रैन बसेरों और मंदिरों में पुलिस की रेड
हत्यारोपित केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में पुलिस ने आगरा और मथुरा में डेरा डाल दिया है। फाइल फोटो।।

HighLights

  1. भोपाल पुलिस की टीमें आगरा और मथुरा में डेरा डाले हुए हैं
  2. रैन बसेरों, मंदिर-मस्जिदों और अन्य संभावित ठिकानों पर तलाश
  3. एक स्थान पर एक सप्ताह से ज्यादा नहीं रुकता है आरोपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद फरार चल रहे हत्यारोपित केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में पुलिस ने आगरा और मथुरा में डेरा डाल दिया है।

पुलिस की टीमें रैन बसेरों, मंदिर-मस्जिदों और अन्य संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश कर रही हैं। पुलिस को आशंका है कि वारदात के बाद वरुण लगातार ठिकाने बदल रहा है और पहचान छिपाकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में रह सकता है।

पुलिस उसके परिचितों और संभावित संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही है। आगरा-मथुरा के अलावा दिल्ली जाने वाले रूट पर भी पुलिस टीमें नजर रख रही हैं।

जांच में सामने आए संभावित ठिकानों और संपर्कों के आधार पर टीमों को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है। धार्मिक स्थलों और रैन बसेरों में भी उसके हुलिए और उपलब्ध जानकारी के आधार पर तलाश की जा रही है।

एक सप्ताह से ज्यादा कहीं नहीं रुकता था आरोपी

स्वजनों ने बताया कि वरुण कुमार लंबे समय तक किसी एक जगह नहीं रहता था। वह कहीं भी रहकर गुजारा कर लेता था और सामान्यत: एक सप्ताह से ज्यादा एक स्थान पर नहीं रुकता था। परिवार के लोगों से भी उसका नियमित संपर्क नहीं था। कई-कई महीने तक वह घरवालों से बात नहीं करता था।


यह भी पढ़ें- भोपाल में रिटायर्ड IAS हत्याकांड में 5 दिन बाद भी उलझी पुलिस; लूट, सुपारी और गुस्से में मर्डर की थ्योरी में फंसे पेंच

पुरानी जगहों पर भी चोरी की शिकायतें

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वरुण जिन जगहों पर पहले काम कर चुका है, वहां छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में उसका नाम सामने आया था। हालांकि इन मामलों में शिकायत या एफआईआर नहीं होने से वह कार्रवाई से बचता रहा।