राहुल गांधी के कार्यक्रम में हाई वोल्टेज ड्रामा... एंट्री पर भिड़े ACP, बोले- हमारा भी सम्मान है!
कांग्रेस की महाचौपाल के दौरान भोपाल पुलिस का सख्त ट्रैफिक प्रबंधन देखने को मिला। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी का वाहन नियम तोड़कर आगे बढ़ा तो व ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 09:59:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 09:59:15 PM (IST)
राहुल गांधी के कार्यक्रम में हाई वोल्टेज ड्रामाHighLights
- भोपाल में नियम तोड़ने पर एडिशनल सीपी का वाहन आरक्षकों ने वापस लौटाया
- एंट्री विवाद: विधायक महेश परमार और एसीपी उमेश तिवारी के बीच हुई नोंकझोंक
- राहुल गांधी के दौरे के दौरान भोपाल पुलिस का सख्त ट्रैफिक मैनेजमेंट दिखा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कांग्रेस की महाचौपाल के दौरान भोपाल पुलिस का सख्त ट्रैफिक प्रबंधन देखने को मिला। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी का वाहन नियम तोड़कर आगे बढ़ा तो वहां तैनात आरक्षक और प्रधान आरक्षकों ने बिना संकोच वाहन को लौटा दिया। दरअसल, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जब राहुल गांधी का काफिला स्मार्ट सिटी रोड और डिपो चौराहे से होते हुए जवाहर चौक के पास स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचा, तभी एडिशनल कमिश्नर गोस्वामी भी निगरानी के लिए उसी क्षेत्र में जा रहे थे, लेकिन उनके वाहन चालक ने गलती कर दी और डिपो चौराहे से रांग साइड में वाहन घुसा दिया।
सूझबूझ से हटाया जाम, वैकल्पिक मार्ग से निकाला एडिशनल सीपी का वाहन
मेट्रो बेरिकेडिंग के कारण रास्ता पहले से संकरा ही था, लेकिन जब एडिशनल सीपी का वाहन भी उल्टी दिशा से आया तो सामने से आ रहे वाहन जाम में फंसने लगे। स्थिति को भांपकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने एडिशनल सीपी के वाहन को पीछे करवाया और फिर एक वैकल्पिक मार्ग की तरफ मोड़ने को कहा, जिसके बाद वाहन एक गली के रास्ते से निकला। इसके बाद डिपो चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग को क्लीयर कराया और वाहन निकल सके।
एंट्री को लेकर एसीपी से भिड़े कांग्रेस विधायक महेश परमार
कार्यक्रम में एंट्री को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी रही। राहुल गांधी समेत अन्य वीवीआइपी मेहमानों के लिए डिपो चौराहे की तरफ से एंट्री की व्यवस्था रखी गई थी, लेकिन कई कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री भी उसी रास्ते से कार्यक्रम में एंट्री के लिए जाने लगे, जबकि उनकी एंट्री की व्यवस्था रंगमहल चौराहे वाले मार्ग से थी। इसी दौरान तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार जब एंट्री के लिए जाने लगे तो वहां पहरे पर मौजूद हबीबगंज एसीपी उमेश तिवारी से उनकी तीखी नोंकझोंक हो गई, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग किया। एंट्री से रोके जाने पर विधायक ने कहा कि यह हमारा अपमान है, जिसके जवाब में एसीपी बोले- सम्मान हमारा भी है।
यह भी पढ़ें- शहडोल में सामान खरीदी पर 50 प्रतिशत छूट का झांसा देकर लाखों की ठगी, पुलिस में पहुंची शिकायत