भोपाल से दिल्ली जा रही Air India फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी: यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, रनवे से लौटा विमान
भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI1886 को मेडिकल इमरजेंसी के कारण टेकऑफ से पहले रोकना पड़ा। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Apr 2026 08:29:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Apr 2026 08:29:24 AM (IST)
भोपाल से दिल्ली फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी का मामला (AI Generated Image)HighLights
- टेकऑफ से पहले दो यात्रियों की तबीयत अचानक बिगड़ी
- विमान को रनवे से एप्रैन तक वापस लाया गया
- दोनों यात्रियों को उतारकर एयरपोर्ट पर जांच की गई
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: भोपाल से दिल्ली जा रही एयर इंडिया (Air India) की मार्निंग फ्लाइट को सुबह मेडिकल इमरजेंसी के चलते टेकऑफ से पहले ही रोकना पड़ा। दो यात्रियों की तबीयत अचानक खराब होने के कारण विमान को एप्रैन तक वापस लाया गया। दोनों यात्रियों को उतारने के बाद ही उड़ान को रवाना किया गया।
टेकऑफ से पहले बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ 1886 सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी। विमान के गेट बंद हो चुके थे और वह रनवे पर टेकऑफ की तैयारी में था। इसी दौरान दो यात्रियों ने अस्वस्थता की शिकायत की, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
यात्रियों ने जताई परेशानी
सारांश वाजपेयी नामक यात्री ने घबराहट और सांस फूलने की समस्या बताई। उन्होंने स्वयं ही फ्लाइट से उतरने की इच्छा जताई। इसके बाद एक अन्य यात्री भक्ति राजू ने भी मेडिकल कारणों से विमान से उतरने की अनुमति मांगी।
एप्रैन पर लौटाया गया विमान
क्रू मेंबर्स के अनुरोध पर विमान को पुश बैक की मदद से एप्रैन तक वापस लाया गया। दोनों यात्रियों को सुरक्षित उतारने के बाद एयरपोर्ट पर ही उनकी प्राथमिक जांच की गई। जांच के बाद दोनों अपने स्वजनों के साथ घर लौट गए।
विलंब से रवाना हुई उड़ान
दोनों यात्रियों की जांच प्रक्रिया पूरी होने तक विमान को रोका गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार सभी आवश्यक औपचारिकताओं के बाद फ्लाइट सुबह 9:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।