• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल से जबलपुर-ग्वालियर और रायपुर के लिए भी शुरू होंगी उड़ानें... मिलेगा तीसरा एयरलाइंस ऑपरेटर

सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही लंबे समय बाद रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद बंधी है। यह कंपनी इस साल भोपाल ...और पढ़ें

By dilip mangtaniEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 08:43:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 08:43:25 PM (IST)
भोपाल से जबलपुर-ग्वालियर और रायपुर के लिए भी शुरू होंगी उड़ानें... मिलेगा तीसरा एयरलाइंस ऑपरेटर
राजा भोज एयरपोर्ट और एलायंस एयर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही लंबे समय बाद रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद बंधी है। यह कंपनी इस साल भोपाल से जबलपुर, ग्वालियर एवं रायपुर तक उड़ानें प्रारंभ कर सकती है।

कंपनी पहले भी इस रूट पर उड़ानें संचालित कर चुकी है। एलायंस एयर ने करीब पांच साल बाद भोपाल से एक बार फिर उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी ने रीवा, कोलकाता एवं पटना को भोपाल से जोड़ने का निर्णय लिया है। इस रूट पर कंपनी ने शेड्यूल जारी कर बुकिंग प्रारंभ कर दी है। भोपाल से लंबे समय से कोलकाता एवं पटना उड़ान प्रारंभ करने की जरूरत महसूस की जा रही थी। यह मांग कंपनी पूरी करने जा रही है।


उड़ान योजना से रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद

एलायंस एयर ने कुछ समय पहले भोपाल से जबलपुर, ग्वालियर एवं रायपुर-बिलासपुर उड़ान शुरू की थी लेकिन यह उड़ानें लंबे समय तक नहीं चल सकीं। भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के तहत कंपनी देश भर में रीजनल उड़ानों का संचालन कर रही थी। सरकार अब उड़ान योजना को बढ़ावा दे रही है। इसे देखते हुए भोपाल से रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

एलायंस एयर पहले एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी थी। सन 2022 में एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा समूह के पास चला गया लेकिन एलायंस एयर भारत सरकार के पास ही रही। इसका संचालन अब एआई एसेट होल्डिंग लिमिटेड करती है।

यह भी पढ़ें- MP में गर्भवती महिलाओं के लिए बड़ी राहत, सरकारी में सुविधा न होने पर निजी सेंटरों में मुफ्त होगी सोनोग्राफी

एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में उड़ानें प्रारंभ कर रहा है। रीजनल कनेक्शन के लिए हम स्लॉट देने के लिए तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि उड़ानों की संख्या बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि अभी तक भोपाल से एयर इंडिया एवं इंडिगो की उड़ानों का ही संचालन हो रहा है। एयर इंडिया दिल्ली एवं मुंबई रूट पर अपनी सहयोगी कंपनी एआई एक्सप्रेस के विमान भी संचालित कर रही है। - आलोक त्रिपाठी, एयरपोर्ट डायरेक्टर