भोपाल की बेटी ने पहले ही प्रयास में रचा इतिहास, CA की नौकरी छोड़ हासिल की 274वीं रैंक
जाटखेड़ी, होशंगाबाद रोड स्थित नीरू पंप रायल पंप क्षेत्र की रहने वाली अंजनी मिश्रा ने बताया कि मैंने पहले ही प्रयास में 274वीं रैंक हासिल कर सफलता प्रा ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 11:58:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Mar 2026 05:20:01 AM (IST)
HighLights
- अंजनी मिश्रा ने पहले प्रयास में रचा इतिहास।
- CA की नौकरी छोड़ हासिल की 274वीं रैंक।
- सोशल मीडिया से दूरी और पढ़ाई का शेड्यूल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जाटखेड़ी, होशंगाबाद रोड स्थित नीरू पंप रायल पंप क्षेत्र की रहने वाली अंजनी मिश्रा ने बताया कि मैंने पहले ही प्रयास में 274वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है।
मैं पिछले दो वर्षों से ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा की तैयारी कर रही थी। मैंने छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया, जिससे उन्हें सफलता हासिल करने में मदद मिली।
सीए की नौकरी छोड़ शुरू की तैयारी
मैंने वर्ष 2021 में सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद करीब दो साल तक मुंबई में पीडब्ल्यूडी में नौकरी की। हालांकि बाद में नौकरी छोड़कर प्रतियोगी परीक्षा की फुल टाइम तैयारी करने का फैसला लिया। इस दौरान मैंने दोस्तों, रिश्तेदारों और सामाजिक कार्यक्रमों में जाना भी बंद कर दिया और पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।
भाई की मेहनत से मिली प्रेरणा
अंजनी ने बताया कि मेरे बड़े भाई मनु मिश्रा ने भी दो बार यूपीएससी का प्रयास किया था। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन भाई के प्रयासों से ही मुझे प्रेरणा मिली और मैंने ठान लिया कि मैं पहले ही प्रयास में परीक्षा पास करूँगी।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता अजय मिश्रा को दिया, जो डीपीएस लोकायुक्त भोपाल में कार्यरत हैं। उनकी माता गृहिणी हैं और बड़ा भाई इंजीनियर है।
सोशल मीडिया से दूरी और पढ़ाई का शेड्यूल
अंजनी प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई करती थीं और परीक्षा से दो महीने पहले सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिएक्टिवेट कर देती थीं। वहीं, मन को ताजा रखने के लिए वह दोस्तों से बात करती थीं और कभी-कभी यूट्यूब देखती थीं।