रेल पेंशनर्स सावधान! भोपाल मंडल ने जारी की साइबर सुरक्षा एडवाइजरी, फर्जी 'रेल अधिकारी' बनकर ठग रहे हैं जालसाज
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों और पेंशनभोगियों (पेंशनर्स) के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल के दिनों में साइबर ठगी ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 12:57:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 04:03:33 AM (IST)
भोपाल मंडल की सुरक्षा एडवाइजरी। (AI से जेनरेट की गई इमेज)HighLights
- भोपाल मंडल की सुरक्षा एडवाइजरी
- ठगों के निशाने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी
- ओटीपी-पिन शेयर न करने की अपील
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों और पेंशनभोगियों (पेंशनर्स) के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल के दिनों में साइबर ठगी के ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जालसाज खुद को रेल अधिकारी बताकर सेवानिवृत्त होने वाले या हो चुके कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं। रेल प्रशासन के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति अधिकारियों के नाम का उपयोग कर फोन कॉल कर रहे हैं।
अति-संवेदनशील बैंकिंग जानकारी मांगने का तरीका
ये ठग बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारियां मांगते हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कभी भी फोन पर इस तरह की बैंकिंग जानकारी या पासवर्ड नहीं मांगता है। मंडल रेल प्रशासन ने अपील की है कि कर्मचारी किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के दबाव में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा करें।