भोपाल के 4 सरकारी स्कूलों के बदले नाम, इनके नाम पर होगा नामकरण, DPI ने जारी किए आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में सरकारी स्कूलों को राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय महापुरुषों के नाम पर नामकरण करने की पहल लगातार जारी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 19 Mar 2026 09:34:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Mar 2026 09:34:47 PM (IST)
भोपाल के सरकारी स्कूलों के बदले नाम। (एआई से जेनरेट किया गया इमेज)HighLights
- भोपाल के 4 सरकारी स्कूलों के बदले नाम।
- महापुरुषों के नाम पर होगा नामकरण।
- DPI ने जारी किए आदेश।
नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में सरकारी स्कूलों को राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय महापुरुषों के नाम पर नामकरण करने की पहल लगातार जारी है। इसी क्रम में बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के चार शासकीय स्कूलों का नाम बदलकर उन्हें महान विभूतियों के नाम पर रखने की तैयारी की गई है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी कर दिए हैं।
इन स्कूलों के बदले गए नाम
जारी आदेश के अनुसार शासकीय उमावि रूनाहा का नाम अब शासकीय सरदार वल्लभभाई पटेल उमावि रूनाहा रखा जाएगा, जबकि शासकीय उमावि गुनगा का नाम शासकीय पं. लक्ष्मीनारायण शर्मा उमावि किया जाएगा।
इसके अलावा शासकीय पीएमश्री उमावि ईंटखेड़ी का नाम शासकीय विनायक दामोदर सावरकर पीएमश्री उमावि और शासकीय हाईस्कूल धमर्रा का नाम शासकीय गौरी शंकर कौशल हाईस्कूल रखा जाएगा।
समिति करेगी नामकरण की प्रक्रिया पूरी
विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन स्कूलों के नामकरण की पूरी प्रक्रिया जिला स्तर पर गठित समिति के माध्यम से संपन्न की जाएगी। समिति द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसकी सूचना विभाग को देना अनिवार्य होगा।
इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ना और उनमें प्रेरणा का संचार करना है। अधिकारियों का मानना है कि ऐसे नामकरण से विद्यार्थियों में देशभक्ति और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।