• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में युवती के बाद युवक का भी केरवा डैम में मिला शव, कॉलेज जाने का कहकर निकली थी छात्रा

भोपाल के केरवा डैम में 12 घंटे के भीतर युवती और युवक के शव मिले। लावारिस बाइक और बैग से पहचान हुई। पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर रही है।

By Brajendra rishishwarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 02:10:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 02:10:51 PM (IST)
  • Join करें
भोपाल में युवती के बाद युवक का भी केरवा डैम में मिला शव, कॉलेज जाने का कहकर निकली थी छात्रा
केरवा डैम में मिले शव। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. केरवा डैम में युवती और युवक के शव मिले
  2. लावारिस बाइक और बैग से हुई दोनों की पहचान
  3. मृतका कोमल कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र के केरवा डैम में 12 घंटे के भीतर एक युवती और एक युवक के शव बरामद किए गए हैं। घटनास्थल से मिली एक लावारिस बाइक और बैग के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान हो सकी है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका सोमवार दोपहर कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। रातीबड़ पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम केरवा डैम क्षेत्र में तैनात वन विभाग के कर्मचारियों ने पर्यटकों को क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए आवाज लगाना शुरू किया। सभी पर्यटकों के जाने के बाद कर्मचारियों की नजर एक लावारिस खड़ी बाइक पर पड़ी। उन्होंने पास जाकर जांच की, तो कुछ ही दूरी पर एक बैग और जूते रखे हुए मिले।


डैम में पानी के भीतर मिला शव

  • संदिग्ध स्थिति को देखते हुए आसपास तलाश की गई, तो डैम के 'मौत का कुआं' कहे जाने वाले हिस्से में पानी के भीतर एक युवती का शव दिखाई दिया। कर्मचारियों की सूचना पर रातीबड़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।
  • मौके पर मिले बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को पहचान संबंधी दस्तावेज मिले, जिससे मृतका की शिनाख्त छोला मंदिर क्षेत्र की रहने वाली कोमल पाठक (22) के रूप में हुई।

कॉलेज जाने का कहकर घर से निकली थी कोमल

पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि कोमल सोमवार दोपहर कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। वनकर्मियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि युवती को घटना से पहले एक युवक के साथ देखा गया था।

मंगलवार सुबह मिला युवक का शव

युवती का शव मिलने के बाद से ही पुलिस दूसरे व्यक्ति की तलाश में जुटी थी। रातीबड़ थाना प्रभारी (टीआइ) रासबिहारी शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह डैम से युवक का शव भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान सुशील नामदेव के रूप में हुई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर- मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सीएम डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार के लोगों की प्रापर्टी पर उठाए सवाल, मांगा इस्तीफा

पुलिस ने दोनों के परिवार से कर रही पूछताछ

पुलिस ने युवक के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे के परिचित थे। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।