• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal Cyber Fraud Case: ऑनलाइन निवेश के नाम पर भोपाल के कारोबारी से 16.49 लाख की ठगी

Online investment scam Bhopal: मार्च महीने में सोशल मीडिया के माध्यम से उनका संपर्क कथित निम्मी शर्मा नामक महिला से हुआ, जिसने खुद को एक निवेश कंपनी क...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 06:14:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 06:52:18 PM (IST)
  • Join करें
Bhopal Cyber Fraud Case: ऑनलाइन निवेश के नाम पर भोपाल के कारोबारी से 16.49 लाख की ठगी
ऑनलाइन ठगी।

HighLights

  1. फरियादी ने अलग किश्तों में कुल 16.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
  2. रकम ऐंठने के बाद आरोपित ने पीड़ित के फोन उठाना बंद कर दिए।
  3. ठगी का अहसास होने पर कारोबारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार इलाके में ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक वाटर सप्लाई कारोबारी को हर महीने मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 16.49 लाख रुपये की चपत लगा दी।

पीड़ित की शिकायत पर कोलार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आर्केड पैलेस निवासी 38 वर्षीय ऋषिराज जैन कारोबारी हैं।

मार्च महीने में सोशल मीडिया के माध्यम से उनका संपर्क कथित निम्मी शर्मा नामक महिला से हुआ, जिसने खुद को एक निवेश कंपनी की अधिकारी बताया था।

महिला ने ऋषिराज को झांसा दिया कि कंपनी में निवेश करने पर उन्हें हर महीने बड़ा प्राॅफिट दिया जाएगा। मुनाफे के लालच में आकर फरियादी ने अलग-अलग किश्तों में कुल 16.49 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

रकम ऐंठने के बाद आरोपित ने पीड़ित के फोन उठाना बंद कर दिए। ठगी का अहसास होने पर कारोबारी ने कोलार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अब उन मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी। फिलहाल आरोपितों की तलाश जारी है।