• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal: फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश का झांसा, दंपती से 26.84 लाख की साइबर ठगी

संदेह होने पर संपर्क किया तो अधिकांश नंबर बंद मिले। पीड़िता ने ई-एफआईआर के साथ बैंक स्टेटमेंट, चैट, स्क्रीनशाट और काल रिकार्डिंग पुलिस को सौंप दी है। ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 10:40:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 10:47:19 PM (IST)
Bhopal: फर्जी ट्रेडिंग ऐप में निवेश का झांसा, दंपती से 26.84 लाख की साइबर ठगी
भोपाल में साइबर ठगी।

HighLights

  1. वाट्सएप ग्रुप में जोड़कर शेयर, आइपीओ में निवेश कराया।
  2. जब वो रकम निकालने पहुंचे तो हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा।
  3. संदेह होने पर फिर संपर्क किया तो अधिकांश नंबर बंद मिले।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफार्म के जरिए दंपती से 26.84 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अहमदपुर निवासी रिंचू राय ने शिकायत में बताया कि कुशल मालवीय ने उन्हें वाट्सएप के एक ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़ा, जिसका एडमिन खुद को मोहित भारती बताता था।

उसने रिटेल और इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कराते हुए एक ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर खाता खुलवाया और शेयर व आइपीओ में निवेश कराया। बाद में आइपीओ आवंटन और रकम फ्रीज होने का डर दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में लगातार रुपये ट्रांसफर कराए गए।


रिंचू ने अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 21.84 लाख रुपये और उनके पति पवन मेहरा ने एसबीआई समेत अन्य खातों से 5 लाख रुपये भेजे। कुल 26.84 लाख रुपये जमा कराने के बाद जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो ऐप पर जबरन शेयर आवंटित होने लगे और निकासी बंद हो गई।

संदेह होने पर संपर्क किया तो अधिकांश नंबर बंद मिले। पीड़िता ने ई-एफआईआर के साथ बैंक स्टेटमेंट, चैट, स्क्रीनशाट और काल रिकार्डिंग पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्लिंकिट कस्टमर केयर बनकर रिटायर्ड महिला बैंककर्मी से 95 हजार की ठगी

  • अलकापुरी क्षेत्र में फर्जी कस्टमर केयर के झांसे में आकर 79 वर्षीय रिटायर्ड बैंककर्मी अशिमा मुखर्जी 95 हजार रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गईं।
  • उन्होंने ब्लिंकिट से मंगाए गए कांच के कटोरों में एक टूटे होने पर गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर काल किया।
  • Call रिसीव करने वाले ने खुद को ब्लिंकिट का मैनेजर बताते हुए फोटो मंगवाए और फिर प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर 10 रुपये ट्रांसफर कराए।
  • इसके तुरंत बाद उनका मोबाइल हैंग हो गया और एसबीआई खाते से तीन ट्रांजेक्शन में 40-40 हजार और 15 हजार रुपये, कुल 95 हजार रुपये निकाल लिए गए।
  • शिकायत पर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रेडिट कार्ड बंद होने का डर दिखाया, ठगों ने की 1.38 लाख की शॉपिंग

कजलीखेड़ा निवासी 29 वर्षीय सुनील सोनार से क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को एक व्यक्ति ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर फोन किया और कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है। कार्ड चालू रखने के लिए उसने आनलाइन फआर्म भेजकर भरने को कहा। सुनील के फार्म भरते ही उनके दो खातों से क्रोमा के जरिए 1.38 लाख रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली गई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एटीएम कार्ड अपडेट के नाम पर स्क्रीन शेयर कराई, खाते से 45 हजार पार

  • शाहपुरा क्षेत्र में रहने वाले 57 वर्षीय राकेश मेहरोत्रा साइबर ठगों के झांसे में आकर 45 हजार रुपये गंवा बैठे। मंडीदीप की एक फैक्ट्री में कार्यरत राकेश के पास 27 जुलाई को Call आया।
  • Caller ने खुद को ICICI बैंक का कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड अपडेट करने की बात कही।

    इसके बाद वाट्सएप पर एपीके फाइल भेजी गई, जो मोबाइल में नहीं खुली।

    ठग ने स्क्रीन शेयर करने को कहा। जैसे ही राकेश ने स्क्रीन शेयर की!

  • उनके बैंक खाते से 45 हजार रुपये कट गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।