• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में देर रात महिला मरीज को फोन करता था डॉक्टर, नंबर ब्लॉक करने पर पति से बोला- तुम्हारी पत्नी चरित्रहीन

भोपाल में विवाहिता ने डॉक्टर पर इलाज के बाद छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया। नंबर ब्लॉक करने पर डॉक्टर ने पति-देवर से चरित्र संबंधी बातें कीं।

By prashant vyasEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 09:02:51 AM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 09:02:51 AM (IST)
भोपाल में देर रात महिला मरीज को फोन करता था डॉक्टर, नंबर ब्लॉक करने पर पति से बोला- तुम्हारी पत्नी चरित्रहीन
भोपाल में देर रात महिला मरीज को फोन करता था डॉक्टर। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. इलाज के दौरान डॉक्टर ने महिला से छेड़छाड़ की।
  2. बीमारी पूछने के बहाने डॉक्टर देररात फोन करता था।
  3. परेशान महिला ने डॉक्टर का मोबाइल नंबर ब्लॉक किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या नगर इलाके में अनंतश्री अस्पताल के एक डॉक्टर ने इलाज के दौरान पहचान में आई विवाहिता से छेड़छाड़ की। महिला ने डॉक्टर का नंबर ब्लॉक किया तो उसने उसके पति और देवर से संपर्क कर उसके चरित्र को लेकर बातें करना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की।

साक्ष्य मिलने के बाद मामला दर्ज

इंस्टाग्राम चैट समेत अन्य साक्ष्य मिलने के बाद अयोध्या नगर पुलिस ने डॉक्टर अनूप नाथ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीमारी पूछने के बहाने करता था फोन

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला की कुछ समय पहले तबीयत खराब हुई थी। उसने अनंतश्री अस्पताल में डाक्टर अनूप नाथ से इलाज कराया था। इस दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर लिए। शुरुआत में डॉक्टर बीमारी की स्थिति पूछने के बहाने बात करते थे, लेकिन बाद में देर रात भी फोन करने लगे। परेशान होकर महिला ने उनका नंबर ब्लाक कर दिया।


पति और देवर से की चरित्र को लेकर बातें

इसके बाद भी डॉक्टर ने संपर्क नहीं छोड़ा। महिला का कहना है कि उसने पति और देवर से संपर्क कर उसके चरित्र को लेकर गंभीर बातें कीं। महिला और उसके पति ने भी डाक्टर को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं रुका।

यह भी पढ़ें- पान थूकने के दौरान जरा सी चूक बनी जानलेवा, भोपाल में पहली मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत