• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 24 और 25 जून को नहीं चलेगी मेट्रो; ये है वजह

भोपाल मेट्रो की यात्री सेवाएं 24 और 25 जून को बंद रहेंगी। सीएमआरएस टीम सिग्नलिंग और सुरक्षा प्रणाली का निरीक्षण करेगी।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:39:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:39:58 AM (IST)
  • Join करें
भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 24 और 25 जून को नहीं चलेगी मेट्रो; ये है वजह
भोपाल में मेट्रो का सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 24 और 25 जून को मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी
  2. CMRS टीम करेगी सिग्नलिंग प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण
  3. सुरक्षा मानकों और तकनीकी सिस्टम की होगी जांच

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में मेट्रो का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। आगामी 24 और 25 जून को भोपाल मेट्रो की यात्री सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। मेट्रो प्रबंधन ने यह फैसला सुरक्षा मानकों की जांच और तकनीकी परीक्षण के चलते लिया है।

दरअसल, भोपाल मेट्रो परियोजना के तहत सिग्नलिंग प्रणाली की बारीकी से जांच होनी है। इसके लिए कमिशनर आफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम 24 और 25 जून को एक विस्तृत निरीक्षण करने आ रही है। इस जांच प्रक्रिया के दौरान सभी जरूरी तकनीकी टेस्ट और सुरक्षा मानकों को परखा जाएगा, जिससे यात्रियों का सफर पूरी तरह सुरक्षित रहे।


सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन तक नहीं चलेगी मेट्रो

दो दिवसीय निरीक्षण के कारण आरेंज लाइन पर सुभाष नगर स्टेशन से एम्स स्टेशन के बीच चलने वाली मेट्रो सेवाएं दोनों दिन आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं होंगी।

naidunia_image

26 जून से फिर दौड़ेंगी ट्रेनें

  • मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के मुताबिक निरीक्षण और टेस्टिंग का काम पूरा होते ही 26 जून से मेट्रो सेवाएं अपने पुराने शेड्यूल के हिसाब से दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।
  • मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और विश्वस्तरीय सफर की सुविधा देने के लिए यह रूटीन सेफ्टी चेकिंग बेहद जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें- मध्य प्रदेश सरकार लेने वाली है 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज, विकास कार्यों के लिए होगा खर्च