• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल पुलिस का फिटनेस टेस्ट: 62% जवान कसौटी पर नहीं उतरे खरे, 248 'युवा' पुलिसकर्मी 1 घंटे में भी नहीं दौड़ पाए 10 KM

भोपाल में पुलिसबल को चुस्त-दुरुस्त और एक्टिव बनाए रखने के मकसद से शुरू की गई 'सैटरडे रनिंग ड्राइव' के पहले ही नतीजों ने वरिष्ठ अधिकारियों की चिंता बढ़...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 09:43:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 09:49:07 AM (IST)
भोपाल पुलिस का फिटनेस टेस्ट: 62% जवान कसौटी पर नहीं उतरे खरे, 248 'युवा' पुलिसकर्मी 1 घंटे में भी नहीं दौड़ पाए 10 KM
फिटनेस के मामले में 62% जवान कसौटी पर नहीं उतरे खरे (AI तस्वीर)

HighLights

  1. भोपाल पुलिस के फिटनेस टेस्ट में बड़ा खुलासा हुआ है
  2. 1 घंटे में 10 किमी भी नहीं दौड़ पाए पुलिसकर्मी
  3. 396 युवा जवानों में से 248 निर्धारित समय में नहीं लगा सके दौड़

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी में पुलिसबल को चुस्त-दुरुस्त और एक्टिव बनाए रखने के मकसद से शुरू की गई 'सैटरडे रनिंग ड्राइव' के पहले ही नतीजों ने वरिष्ठ अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस विभाग द्वारा कराए गए इस फिटनेस टेस्ट में शामिल हुए लगभग 62% पुलिसकर्मी तय मानकों को पूरा करने में असफल रहे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 45 वर्ष से कम आयु वाले जिन युवा जवानों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, उनमें से भी करीब 62% जवान निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर सके। राजधानी के सभी 12 एसीपी संभागों में आयोजित इस प्रक्रिया में कुल 560 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 349 जवान तय समय में लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे।


45 वर्ष से कम उम्र (लक्ष्य: 60 मिनट में 10 किमी)

इस श्रेणी में शामिल 396 पुलिसकर्मियों में से केवल 148 जवान ही समय पर दौड़ पूरी कर पाए, जबकि 248 (62% से अधिक) असफल रहे। मिसरोद (70), निशातपुरा (49) और कोतवाली (21) संभाग के युवाओं में से एक भी जवान निर्धारित समय में दूरी तय नहीं कर सका। वहीं, शाहजहांनाबाद में 53 में से मात्र 4 जवान सफल हुए। सकारात्मक पहलू यह रहा कि जहांगीराबाद के सभी 26 और टीटी नगर के सभी 22 जवानों ने दौड़ सफलता से पूरी की।

45 से 55 वर्ष की उम्र (लक्ष्य: 45 मिनट में 5 किमी)

इस वर्ग में भाग लेने वाले 118 पुलिसकर्मियों में से 53 ही सफल रहे, जबकि 65 पिछड़ गए। कुल 55% असफल रहे।

55 वर्ष से अधिक उम्र (लक्ष्य: 25 मिनट में 3 किमी)

सीनियर श्रेणी के 46 कर्मचारियों में से महज 10 ही लक्ष्य तक पहुंच पाए। मिसरोद (14) और निशातपुरा (8) के सभी पुलिसकर्मी इस टेस्ट में असफल साबित हुए।

अभ्यास के लिए मिलेगा और समय

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि कुछ थानों में जवानों ने दौड़ने के बजाय केवल स्ट्रेचिंग ही की, जबकि 55 से अधिक उम्र के कई जवानों ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का हवाला देकर योग का विकल्प चुना।

यह भी पढ़ें- भोपाल में SI और ASI से बदसलूकी पड़ी भारी; कजलीखेड़ा के आरक्षक रावेंद्र तोमर को DCP ने किया निलंबित

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, विभाग के सर्कुलर के आधार पर ही जुलाई से फिटनेस स्टैंडर्ड लागू किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो पुलिसकर्मी अभी मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, उन्हें पर्याप्त अभ्यास का अवसर दिया जाएगा, लेकिन पुलिसबल की फिटनेस से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।