भोपाल में पुलिसकर्मी से दस हजार का रिवार्ड प्वाइंट इस्तेमाल करने का झांसा, 1.80 लाख की ठगी
फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड में 10 हजार रिवार्ड प्वाइंट जमा हैं, जिन्हें दो दिन के भीतर रिडीम आफर नहीं ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 09:19:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 11:00:48 PM (IST)
भोपाल में ठगी का मामला।HighLights
- फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया था।
- कि उनके क्रेडिट कार्ड में 10 हजार रिवार्ड प्वाइंट जमा हैं।
- दो दिन में इन्हें रिडीम ऑफर नहीं किया तो लेप्स हो जाएगा।
नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। कजलीखेड़ा इलाके में एक पुलिसकर्मी से 1.80 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपित खुद को बैंक का अधिकारी बताकर पहले विश्वास में लिया और फिर फर्जी लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से रकम निकाल ली।
कजलीखेड़ा थाना प्रभारी पल्लवी पांडेय ने मुताबिक अंशुल विहार कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय राजीव सिंह परिहार ने शिकायत में बताया कि 18 जून की शाम 6 बजे वे ड्यूटी पर थे, तभी उनके मोबाइल पर एक फोन आया।
फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड में 10 हजार रिवार्ड प्वाइंट जमा हैं, जिन्हें दो दिन के भीतर रिडीम ऑफर नहीं किया गया तो लेप्स हो जाएगा। लिंक खोलने के बाद फरियादी से मोबाइल नंबर और नाम दर्ज कराया गया।
जानकारी भरते ही मोबाइल पर एक ओटीपी आते ही वह अपने आप ओके हो गया। इसके कुछ देर बाद राजीव सिंह के मोबाइल पर उनके क्रेडिट कार्ड से 1.80 लाख रुपये डेबिट होने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद एक ठग ने फिर से ठगी का करने की कोशिश की,लेकिन सफल नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत पर अपना मामला दर्ज कर लिया है।