• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

त्योहारों में बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी: भोपाल रेल मंडल ने तेज किया चेकिंग अभियान, 4 महीने में वसूले 17.50 करोड़

जुलाई में ही 42,139 मामले पकड़े गए और 3.75 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। रेलवे ने यात्रियों से सफर से पहले टिकट लेने और नियमों का पालन करने की अपील की ह...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 01:03:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 01:03:05 PM (IST)
त्योहारों में बिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी: भोपाल रेल मंडल ने तेज किया चेकिंग अभियान, 4 महीने में वसूले 17.50 करोड़
फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. भोपाल रेल मंडल का टिकट चेकिंग अभियान तेज
  2. रेलवे काे मिला 17.50 करोड़ रुपये का राजस्व
  3. त्योहारों में यात्रियों से टिकट लेने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। ऐसे में भोपाल मंडल ने बिना टिकट और अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ टिकट चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के अनुसार वाणिज्य विभाग की टीम अप्रैल से जुलाई तक लगातार टिकटों की जांच कर रही है। इस दौरान 2 लाख 30 हजार 345 मामले पकड़े गए।

बिना टिकट और अनुचित टिकट पर कार्रवाई

इनसे रेलवे को 17.50 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इनमें 1,05,914 बिना टिकट यात्रा, 1,23,643 अनुचित टिकट और 788 बिना बुक सामान के मामले शामिल हैं।

पिछले साल की समान अवधि की तुलना में रेलवे की आय में 11.80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं, जुलाई में ही 42,139 मामले पकड़े गए और 3.75 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। इनमें 18,533 बिना टिकट और 23,394 अनुचित टिकट के मामले थे।

यह भी पढ़ें- इंदौर के हजारों वाहन चालकों को मिली बड़ी राहत, एयरपोर्ट से गांधी नगर मार्ग दोनों तरफ से शुरू, नहीं लगाने पड़ेंगे 4 Km के चक्कर

टिकट लेकर ही करें सफर

रेलवे की अपील है कि त्योहारों में भीड़ के बीच जल्दबाजी में बिना टिकट ट्रेन में न चढ़ें। सफर से पहले अपना टिकट जरूर बनवाएं और नियमों का पालन करें। इससे आप जुर्माने से बचने के साथ ही परेशानी मुक्त यात्रा कर सकेंगे।