• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण? महीनों बाद थमाए हजारों रुपये के बिजली बिल

भोपाल में स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं ने शिकायत की कि महीनों तक बिल नहीं मिला। बाद में एकमुश्त हजारों रुपये के बिल भेजे गए, जिससे आर्थिक बोझ ब...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 10:10:21 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 10:10:21 AM (IST)
  • Join करें
भोपाल में स्मार्ट मीटर बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का कारण? महीनों बाद थमाए हजारों रुपये के बिजली बिल
स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं को हो रही समस्या। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. स्मार्ट मीटर के बाद नियमित बिजली बिल नहीं मिले।
  2. कई उपभोक्ताओं को एकमुश्त हजारों रुपये के बिल मिले।
  3. उपभोक्ताओं ने बिलिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से ज्यादा परेशानी इस बात से है कि दो से तीन माह तक नियमित बिजली बिल नहीं भेजे गए। इसके बाद पूरी अवधि की खपत जोड़कर एक साथ हजारों रुपये का बिल थमा दिया गया। इससे घरेलू बजट पर अचानक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

दो-तीन माह का एक साथ भेजा बिल

naidunia_image

  • उपभोक्ताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान हर माह सटीक रीडिंग और समय पर बिल मिलने का भरोसा दिया था, लेकिन कई मामलों में ऐसा नहीं हुआ। पहले कम राशि के बिल जारी किए या फिर लगातार दो-तीन माह तक बिल ही नहीं भेजे। अब एक साथ पूरी राशि जमा करने के लिए कहा जा रहा है।

  • उपभोक्ताओं ने कहा कि उनकी शिकायत बिजली की कुल खपत को लेकर नहीं है। हम बिलिंग व्यवस्था से परेशान हैं। हर माह नियमित रीडिंग के आधार पर बिल जारी किया जाए, तो भुगतान आसान रहेगा। परिवारों पर अचानक हजारों रुपये का आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। उनका यह भी कहना है कि नियमित मासिक बिलिंग से सब्सिडी योजनाओं का लाभ भी बेहतर तरीके से मिल सकेगा।
  • ये खबर भी पढ़ें- श्योपुर के हजारेश्वर मेले में फिर बवाल: जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सियां, बीच-बचाव में SI सहित तीन घायल, महिलाओं को भी पीटा

    एक साथ थमा दिया महीनों का बिल

    • बीडीए कॉलोनी, सलैया स्थित प्यारेलाल खंडेलवाल परिसर के एक उपभोक्ता हेमारानी कटारिया ने बताया कि उनके घर का बिजली बिल पहले सामान्य रूप से 85 से 200 रुपये के बीच आता था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद दो माह तक नियमित बिल नहीं मिला। उसके बाद एक साथ कई महीनों की रीडिंग जोड़कर 6 हजार बिल जारी कर दिया गया।

  • ई-8, भरत नगर निवासी राकेश दीक्षित को दो महीने तक बिजली कंपनी से कोई बिल नहीं मिला। बाद में उन्हें सीधे 16,137 रुपये का बिल भेज दिया गया। इस तरह की शिकायत शहर में कई उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई है।
  • naidunia_image

    उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा निपटारा

    कई बार मीटर लगाने वाली एजेंसी स्मार्ट मीटर लगा देती हैं, लेकिन उसका डेटा अपलोड नहीं करती। जिस कारण इस तरह की दिक्कत हो जाती है। इसको ध्यान में रखते हुए संबंधित एजेंसी पर कारवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं के शिकायतों का भी निपटारा जल्द से जल्द किया जाएगा। प्रदीप सिंह चौहान, जीएम, बिजली कंपनी भोपाल