आदिवासी सीटों पर BJP का मिशन तेज, CM मोहन यादव ने कमजोर जनाधार वाले क्षेत्रों में अभी से जुटने का दिया बड़ा संदेश
मध्य प्रदेश में भाजपा ने कमजोर जनाधार वाली आदिवासी सीटों पर संगठन मजबूत करने की रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं से संवाद बढ़ाने और जनजाती...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 10:33:23 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 10:33:23 AM (IST)
आदिवासी सीटों पर BJP का मिशन तेज। (फाइल फोटो)HighLights
- कमजोर आदिवासी सीटों पर भाजपा संगठन अभी से सक्रिय होगा
- आदिवासी युवाओं के बीच संवाद और संपर्क बढ़ाया जाएगा
- मुख्यमंत्री हर तीन महीने जनजातीय प्रतिनिधियों संग बैठक करेंगे
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा संगठन और सरकार ने फोकस बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे मंथन हुआ।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की ऐसी आदिवासी सीटों जहां कमजोर जनाधार है, उन पर अभी से जुट जाए। आदिवासी समाज के युवाओं के बीच जाकर उनसे संवाद बढ़ाएं। प्रत्येक तीन माह में जनजातीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठेंगे। इस दौरान विभागीय मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभाग में जनजातीय विकास की योजनाओं पर चर्चा कर प्रगति की जानकारी दी।
जनजातीय जनप्रतिनिधियों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं
- मंत्री संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान और विजय शाह के साथ जनजातीय वर्ग के विधायक और सांसद भी शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
जनजातीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनकर उनसे सुझाव भी लिए। बैठक में बालाघाट के बैगा बहुल बिरसा क्षेत्र में 24 बच्चों के विषय भी आया। इसके अलावा आदिवासी विकासखंडों में जर्जर स्कूल हास्टल भवनों की स्थिति को लेकर भी बात की गई। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी मोर्चों की बैठक
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय भोपाल में मोर्चों की बैठक लेंगे। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति सहित अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
- इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी शामिल हो सकते हैं। बैठक में मोर्चों के जिला व संभाग पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें- MP में विकास का नया मॉडल, CM मोहन यादव ने दिया Skill और Innovation का मंत्र