• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में खेती की जमीन पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर

लगभग 1.13 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए विकास की अनुमानित कीमत 54 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।

By Madanmohan malviyaEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 09:16:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 09:23:04 PM (IST)
  • Join करें
भोपाल में खेती की जमीन पर बसाई जा रही तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।

HighLights

  1. - पांच करोड़ रुपये मूल्य की भूमि पर विकसित की गई थी अवैध कालेनियां

नवदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।

प्रशासनिक टीम ने जगदीशपुर और लांबाखेड़ा क्षेत्र में विकसित तीन अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर वहां बनाई गई सड़कों और अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि को अवैध कालोनाइजेशन के दायरे में पाया गया है।

हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा किए गए परीक्षण और राजस्व अभिलेखों की जांच में सामने आया कि जगदीशपुर क्षेत्र में अमन कुरैशी एवं अन्य द्वारा कृषि भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। लगभग 0.8096 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए इस अवैध विकास की अनुमानित कीमत 66 लाख 39 हजार 676 रुपये आंकी गई है।


प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर विकसित की गई सड़कों और अन्य संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की। इसी प्रकार जगदीशपुर में ही जुबेर आलम द्वारा 0.4040 हेक्टेयर भूमि पर पूरी तरह कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया। जांच में इस भूमि का अनुमानित मूल्य दो करोड़ 46 लाख 44 हजार रुपये पाया गया, जो कार्रवाई के दौरान चिह्नित मामलों में सबसे अधिक है।

प्रशासन ने यहां भी अवैध विकास कार्यों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। इसके अलावा लांबाखेड़ा में निर्मला चौकसे और राबिल द्वारा अवैध कालोनी विकसित किए जाने की पुष्टि हुई।

लगभग 1.13 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए विकास की अनुमानित कीमत 54 लाख 44 हजार रुपये आंकी गई है।एसडीएम ने कहा कि बिना अनुमति कृषि भूमि पर कालोनियां विकसित करना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।