होली पर बस यात्रियों की जेब पर डाका... रीवा-सतना का किराया 6 हजार पार, 5 गुना अधिक वसूली
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस अफसरों को अवैध वसूली रोकने के सख्त आदेश दिए जाने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स पर किराया सामान्य से चार से पांच ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 10:25:57 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 10:25:57 PM (IST)
होली पर बस यात्रियों की जेब पर डाका, AI generatedनईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर बस आपरेटर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिस अफसरों को अवैध वसूली रोकने के सख्त आदेश दिए जाने के बावजूद ऑनलाइन बुकिंग ऐप्स पर किराया सामान्य से चार से पांच गुना अधिक नजर आ रहा है। भोपाल से लखनऊ का किराया 8,899 रुपये तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों में महज 1,400 से 1,800 रुपये रहता है।
रीवा-सतना और मुंबई के सफर के लिए भी देना पड़ रहा भारी दाम
सामान्य दिनों में भोपाल से सतना और रीवा का सफर 900 से 1,200 रुपये में पूरा होता है, लेकिन वर्तमान में रेड बस जैसे ऐप्स पर सतना का किराया 4,500 रुपये और रीवा जाने वाली बसों में 6,000 रुपये तक वसूला जा रहा है। इसी तरह भोपाल से मुंबई के लिए रतन टूर एंड ट्रैवल्स 6,006 रुपये तक चार्ज कर रहा है।