• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में कमीशन एजेंट की बंधक बनाकर पिटाई, ई-कॉमर्स कंपनियों का रिटर्न माल बेचता था आरोपी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हैदराबाद के कारोबारियों से लाखों रुपए का गबन कर भोपाल में छिपे कमीशन एजेंट से रुपए वसूलने पहुंचे व्यापारियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 09:19:21 AM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 09:47:49 AM (IST)
भोपाल में कमीशन एजेंट की बंधक बनाकर पिटाई, ई-कॉमर्स कंपनियों का रिटर्न माल बेचता था आरोपी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भोपाल में पैसों के लेनदेन को लेकर कमीशन एजेंट की पिटाई (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. कमीशन एजेंट के साथ व्यापारियों ने की मारपीट
  2. लाखों रुपए गबन कर भोपाल में छिपा था एजेंट
  3. अरेरा हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हैदराबाद के कारोबारियों से लाखों रुपए का गबन कर भोपाल में छिपे कमीशन एजेंट से रुपए वसूलने पहुंचे व्यापारियों ने उसे कमरे में बंद कर पीटा। 27 अगस्त की शाम करीब सात बजे हुई इस घटना के बाद श्यामला हिल्स पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पीड़ित मोहम्मद इमरान (40) मूल रूप से झांसी का रहने वाला है और ई-कॉमर्स कंपनियों के रिटर्न माल को नीलामी में खरीदकर कमीशन पर बेचता है। पुलिस को बताया कि 27 अगस्त को शाम करीब सात बजे वह किलोल पार्क में चाय पी रहा था, तभी तीन लोग हिसाब करने की बात कहकर बाइक से उसे रोशनपुरा स्थित मकान में ले गए।


बंद कमरे में की गई पिटाई

वहां हैदराबाद निवासी सैयद रफीक खासरी, ताजामुल हुसैन सहित अन्य दो लोगों ने कमरे में बंद कर मारपीट की। इमरान का कहना है कि उसने कारोबारियों से करीब 16 लाख रुपए लेकर माल दिया था। जबकि आरोपितों का दावा है कि उसके पास अब भी करीब 13 लाख रुपए बकाया हैं।

यह भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती-2025 को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन, पदवृद्धि और दूसरी काउंसलिंग की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

पुलिस ने शुरू की जांच

बताया कि इमरान कई कारोबारियों के रुपए हड़पकर भोपाल में छिपा था। आरोपित उसे बाद में अरेरा हिल्स थाने ले गए। एसआई मोहन शर्मा ने बताया कि फिलहाल प्रकरण दर्ज जांच की जा रही है। हैदराबाद के तीन आरोपितों की पहचान हो चुकी है, जबकि एक स्थानीय आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में पांच शासकीय और 16 निजी आयुर्वेद कॉलेजों को मिली मान्यता, इंदौर और जबलपुर के कॉलेजों पर अभी फैसला नहीं