• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान जारी न होने पर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी बोले- 50 हजार लोग शामिल होंगे

भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान अगले तीन महीने में यदि जारी नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा निकालेंगे। यह बात प्रदेश अध्यक्ष...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 08:10:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 08:16:20 AM (IST)
भोपाल-इंदौर का मास्टर प्लान जारी न होने पर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी बोले- 50 हजार लोग शामिल होंगे
जीतू पटवारी ने कहा- 50 हजार लोगों को यात्रा में शामिल करेंगे (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कांग्रेस की चेतावनी- तीन महीने में मास्टर प्लान नहीं तो इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा
  2. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- 50 हजार लोगों को यात्रा में शामिल करेंगे
  3. जीतू पटवारी ने राहुल के इंदौर कार्यक्रम के लिए शुल्क पर आपत्ति दर्ज कराई

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भोपाल और इंदौर का मास्टर प्लान अगले तीन महीने में यदि जारी नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर से भोपाल तक पदयात्रा निकालेंगे। यह बात प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कही है। उन्होंने दावा किया कि इस पदयात्रा में 50 हजार लोग शामिल करने का लक्ष्य रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल मास्टर प्लान की मांग तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रदेश में बेतरतीब विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी जनआंदोलन का रूप लेगी।

भोपाल के रोशनपुरा चौराहे स्थित जवाहर भवन के सामने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा द्वारा मास्टर प्लान लागू करने की मांग को लेकर किए जा रहे 31 घंटे के उपवास में शामिल होने के बाद पटवारी ने कहा कि मास्टर प्लान नहीं होने से भोपाल और इंदौर शहरों का व्यवस्थित तरीके से विकास नहीं हो पा रहा है। इसका नुकसान आम जनता और व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है।


कांग्रेस जनता और व्यापारियों की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। इस अवसर पर विधायक नितेंद्र राठौर व विजय चौरे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेंतिया, भोपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राहुल के इंदौर कार्यक्रम के लिए शुल्क पर आपत्ति दर्ज कराई

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने पार्टी नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम के लिए मैदान का 10 लाख रुपये शुल्क लिए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ऐसे नेता प्रतिपक्ष हैं, जो किसी गैर-राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम छात्रों और युवाओं से संवाद का है। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होकर अपनी बात रखेंगे।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिला मैदान, कांग्रेस ने IDA को चुकाए 10 लाख रुपये, Gen-Z को लुभाने की तैयारी

सरकार को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक परंपराओं और युवाओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। पटवारी ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नेता प्रतिपक्ष के रूप में भोपाल आते थे, तब कांग्रेस सरकार उन्हें कार्यक्रम की अनुमति देती थी और स्वयं भी उनके कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें सुनती थी।