खुद को 'क्रिप्टो एक्सपर्ट' बताकर ठग ने युवक को लगाया चूना, झांसे में आकर गवाएं 1.45 लाख
सस्ते दाम पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक युवक से एक लाख 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 12:19:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 12:19:53 AM (IST)
निवेश के नाम पर युवक से 1.45 लाख की ठगी।HighLights
- खुद को 'क्रिप्टो एक्सपर्ट' बताकर लगाया चूना।
- निवेश के नाम पर युवक से 1.45 लाख की ठगी।
- परिचित के जरिए हुई थी ठग से मुलाकात।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सस्ते दाम पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर एक युवक से एक लाख 45 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित की ऑनलाइन पहचान उसके परिचित शिबी के माध्यम से एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम सौरभ बताया था। बातचीत के दौरान युवक ने खुद को क्रिप्टो एक्सपर्ट बताते हुए कम समय में भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया।
ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और किश्तों में ठगी का खेल
उसने युवक को एक लिंक भेजकर कथित ट्रेडिंग प्लेटफार्म पर खाता खुलवाया और अलग-अलग किश्तों में रकम उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कराई। लंबे समय तक युवक किश्तों में रुपये जमा करता रहा, लेकिन उसके पास क्रिप्टो करेंसी नहीं पहुंची। पीड़ित प्रखर प्रजापति ने बताया कि ठग से उसका संपर्क जनवरी 2026 में हुआ था।
संपर्क टूटने पर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
बीते कुछ दिनों से आरोपित ने फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत जहांगीराबाद थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।