भोपाल में फर्जी ट्रेडिंग एप से रिटायर्ड सैनिक से 14.85 लाख की ठगी
साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड सैनिक को निशाना बनाते हुए फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए 14 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामला बैरागढ़ स्थित ईएमई सेंटर क्षेत् ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 22 Feb 2026 02:23:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Feb 2026 02:23:53 AM (IST)
साइबर ठगों ने खाली कराया खाता।HighLights
- साइबर ठगों ने खाली कराया खाता।
- बैरागढ़ में ई-जीरो FIR दर्ज।
- अतिरिक्त चार्ज मांगते ही खुला फर्जीवाड़ा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड सैनिक को निशाना बनाते हुए फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए 14 लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामला बैरागढ़ स्थित ईएमई सेंटर क्षेत्र का है। पीड़ित असमत अली ने भारी रिटर्न के लालच में निवेश किया था। उनकी शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में दर्ज ई-जीरो एफआइआर बैरागढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, असमत अली को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक आनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफार्म में निवेश का प्रस्ताव मिला। उन्हें शेयर और डिजिटल ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफे का झांसा दिया गया। शुरुआत में आरोपितों ने छोटे निवेश पर अच्छा रिटर्न दिखाकर उनका विश्वास जीता। एप पर रकम बढ़ती हुई दिखाई देती रही, जिससे वे आश्वस्त हो गए। इसके बाद आरोपितों ने अधिक लाभ का लालच देकर बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया।
अलग-अलग किस्तों में असमत अली ने कुल 14.85 लाख रुपये बताए गए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की तो उनसे अतिरिक्त चार्ज और टैक्स के नाम पर और रुपये मांगे गए। संदेह होने पर उन्होंने जांच की तो पता चला कि एप और वेबसाइट फर्जी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी खंगालनी शुरू कर दी है।
निवेश के नाम पर गंवाए 14 लाख, साढू भाई से लिए एक लाख उधार, केस दर्ज टीटीनगर पुलिस ने निवेश के नाम पर 15 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने मोटा मुनाफा कमाने के लालच में 14 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। इसके बाद ठगों ने उस राशि की निकासी के लिए अन्य चार्जेस के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद पीड़ित ने अपने साढू भाई से एक लाख रुपये उधार मांगे, लेकिन राशि नहीं मिली।
उसी साढ़ू भाई की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वीर सिंह जवाहर चौक स्थित 12 दफ्तर में रहते हैं और फुल्की का ठेला लगाते हैं। उनके साढ़ू भाई ने निवेश के लिए एक एप में 14 लाख रुपये निवेश कर दिए थे। बाद में उनसे एक लाख रुपये उधारी ली। साथ ही राशि डूब गई, जिसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन में शिकायत की थी।