• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पार्सल, बिजली बिल और क्रेडिट लिमिट के झांसे में साइबर ठगी, भोपाल में एक दिन में पांच केस दर्ज

बिजली बिल अपडेट और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसमें प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी और व्यापारी समेत नर्सिंग अधिक...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 09:46:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 09:53:25 PM (IST)
पार्सल, बिजली बिल और क्रेडिट लिमिट के झांसे में साइबर ठगी, भोपाल में एक दिन में पांच केस दर्ज
भोपाल में साइबर ठगी के मामले। एआई फोटो।

HighLights

  1. एम्स की नर्सिंग अधिकारी ठगाई।
  2. व्यापारी, कर्मचारी बने शिकार।
  3. लाखों रुपये की ठगी की गई।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी में साइबर ठग लगातार बिजली बिल अपडेट और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसमें प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी और व्यापारी समेत नर्सिंग अधिकारी ठगी का शिकार बने हैं।

शुक्रवार-शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच केस दर्ज हुए हैं। सबसे गंभीर मामला एम्स भोपाल की नर्सिंग अधिकारी अंजू अरविंद पीटी (26) के साथ हुआ।

मूल रूप से केरल की रहने वाली अंजू साकेत नगर स्थित एमआइजी में किराये से रहती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक पार्सल मंगवाया था, जो समय पर नहीं पहुंचा।

इसकी जानकारी लेने के लिए उन्होंने इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर खोजकर संपर्क किया। इसी दौरान साइबर ठगों ने उन्हें अपने झांसे में ले लिया।

बातचीत के दौरान उनका मोबाइल ब्लैक स्क्रीन हो गया और आशंका है कि ठगों ने रिमोट एक्सेस या अन्य माध्यम से फोन का नियंत्रण हासिल कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से 96 हजार रुपये निकाल लिए गए।

12 रुपये भेजने थे, ठग ने निकाले 1.90 लाख

इसी तरह कटारा हिल्स स्थित पवित्र परिसर निवासी दुष्यंत कटियार, जो मंडीदीप स्थित महिंद्रा मोटर्स में कार्यरत हैं। ठग ने उनको फोन कर खुद को बिजली कंपनी का कर्मचारी बताया गया। ठग ने कहा कि उनका बिजली बिल अपडेट नहीं है और केवल 12 रुपये का भुगतान कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दुष्यंत ने भेजे गए फर्जी लिंक पर क्लिक कर भुगतान किया, जिसके बाद उनके खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 1.90 लाख रुपये निकाल लिए गए।


क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर दो लाख ठगे

शाहजहांनाबाद क्षेत्र निवासी व्यापारी फारुख अजीज को क्रेडिट कार्ड कंपनी का प्रतिनिधि बनकर फोन किया गया। ठग ने कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया और ओटीपी हासिल कर उनके खाते से 2.02 लाख रुपये निकाल लिए। मामले में शाहजहांनाबाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐशबाग में वृद्ध से साइबर ठगी

उधर, आशिमा डिवाइन सिटी निवासी पूजा शर्मा (37) भी साइबर ठगों का शिकार हो गईं। उनके साथ 41 हजार रुपये की आनलाइन ठगी की गई। वहीं ऐशबाग निवासी रविंद्र कुमार अग्रवाल (60) को फोन कर उनके अमेजन खाते की क्रेडिट लिमिट बढ़ाने का दावा किया गया। ठगों ने उन्हें एक लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही उनके खाते से 50 हजार रुपये निकल गए।