• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पहली बार दूध में डिटर्जेंट मिलने से हड़कंप... 'नन्हे चाचा' डेयरी रोज बेच रही थी 300 लीटर 'जहर', लाइसेंस निलंबित, होगी FIR

इतवारा रोड की नन्हे चाचा दूध डेरी के मिक्स दूध के नमूने में डिटर्जेंट की मौजूदगी मिलने के बाद इसे खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित घोषित किया गया।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 08:37:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 09:01:39 AM (IST)
भोपाल में पहली बार दूध में डिटर्जेंट मिलने से हड़कंप... 'नन्हे चाचा' डेयरी रोज बेच रही थी 300 लीटर 'जहर', लाइसेंस निलंबित, होगी FIR
विगत दिनों डेरी से विभाग की टीम ने दूध के सेंपल लिए थे। साै- खाद्य विभाग

HighLights

  1. दूध में डिटर्जेंट मिला, नमूना असुरक्षित
  2. रोज 200 से 300 लीटर दूध की बिक्री पर रोक
  3. जल्द एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । शहर में रोजाना बिकने वाले दूध की शुद्धता को लेकर शनिवार को गंभीर मामला सामने आया है।इतवारा रोड स्थित मोहम्मद फरहान की नन्हे चाचा दूध डेरी के मिक्स दूध के नमूने में डिटर्जेंट की मौजूदगी मिली है, यहां से रोज करीब 300 लीटर दूध ग्राहकों को बेचा जाता था।

खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट में नमूने को ‘असुरक्षित’ घोषित किया गया। रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने डेरी का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

27 जुलाई को लिए थे सेंपल

विभाग के आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में प्रतिष्ठान से दूध, मिक्स दूध व किसी अन्य खाद्य पदार्थ का निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, वितरण और विक्रय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। खाद्य सुरक्षा प्रशासन के मुताबिक 27 जुलाई को नन्हे चाचा डेयरी से मिक्स दूध के नमूने लिए गए थे।


इसे खाद्य परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। 4 अगस्त को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मिक्स दूध में डिटर्जेंट की उपस्थिति दर्ज की गई।

दूध में डिटर्जेंट मिलने की पुष्टि

खाद्य विश्लेषक ने नमूने को खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से असुरक्षित माना है।निलंबन आदेश में कहा है कि दूध और दुग्ध उत्पाद सीधे मानव उपयोग में आते हैं। ऐसे में मिक्स दूध में डिटर्जेंट की मौजूदगी गंभीर खाद्य सुरक्षा अनियमितता है।

रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने माना कि प्रतिष्ठान से विक्रय के लिए उपलब्ध मिक्स दूध सुरक्षित नहीं था। बिना जरूरी सुधार और प्रभावी नियंत्रण के कारोबार जारी रखना सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में उचित नहीं है।

ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 व संबंधित नियमों के तहत डेरी का खाद्य लाइसेंस निलंबित किया गया है।

श्यामपुर से आता था जहरीला दूध

दूध के नमूनों की जांच रिपोर्ट में भारी मात्रा में डिटर्जेंट मिलने की पुष्टि हुई है।डेरी संचालक सीहोर के श्यामपुर इलाके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की डेरी से हर दिन दूध मंगवाता था।यहां से करीब 200 से 300 लीटर दूध रोज ग्राहकों को बेचा जाता था।

यह आमजन की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ है, ऐसे में प्राथमिक तौर पर खाद्य लाइसेंस निलंबित किया है, जल्द ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। - शिवराज पावक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

यह भी पढ़ें- भोपाल लैब रिपोर्ट से मचा हड़कंप: देसी घी में मिला लेड, इसकी एक बूंद भी जानलेवा... पेट दर्द, हाई बीपी और पैरालिसिस का बढ़ रहा जोखिम

मिलावट के संदेह पर सात लाख का 14 क्विंटल घी जब्त

खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को मंगलवारा-जुमेराती क्षेत्र स्थित थोक कारोबारी शीतला पूजा भंडार पर छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 13 क्विंटल 94 किलो घी जब्त किया।

जब्त घी की बाजार कीमत करीब सात लाख रुपये बताई गई है। टीम ने दोनों ब्रांड के घी के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं।

रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के अनुसार कार्रवाई के दौरान अरिहंत घी के 15 किलो वाले 33 टीन और मक्खनश्री घी के 60 टीन जब्त किए गए।

मक्खनश्री घी के चार नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग ने जब्त स्टाक को फिलहाल सुरक्षित रख लिया है।