• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने डेढ़ साल के मासूम को बोरी में भरा, दम घुटने पर रोया तो खुला राज, भीड़ ने दबोचकर जमकर धुना

पड़ोसी से पुरानी रंजिश का बदला लेने एक युवक ने उसके डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। वह उसे बोरी में भरकर फेंकने जा रहा था, लेकिन दम घुटने से बच्चा...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 10:01:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 10:01:02 PM (IST)
पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने डेढ़ साल के मासूम को बोरी में भरा, दम घुटने पर रोया तो खुला राज, भीड़ ने दबोचकर जमकर धुना
बोरी में भरकर मासूम का अपहरण, बच्चा रोया तो छोड़कर भागा।

HighLights

  1. महीनों पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने किया अपहरण
  2. लोगों ने पकड़कर पीटा, वहां से भागा तो पुलिस ने पकड़ा
  3. बागमुगालिया में लोगों की मुस्तैदी से बची मासूम की जान

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पड़ोसी से पुरानी रंजिश का बदला लेने एक युवक ने उसके डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। वह उसे बोरी में भरकर फेंकने जा रहा था, लेकिन दम घुटने से बच्चा रोने लगा। रोना सुनकर दूसरे लोगों ने उसे रोका तो वह बोरी छोड़कर भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया। वहां से भागा तो पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

बच्चों के खेलते समय अरुण भील ने किया अगवा

बागसेवनिया थाने के एसआइ गंगाराम वर्मा ने बताया कि बागमुगालिया निवासी 27 वर्षीय रश्मि अहिरवार अपने बुजुर्ग माता-पिता, भाई और ढाई व डेढ़ साल के दो बच्चों के साथ रहती हैं। पति की मृत्यु के बाद वह घरों में साफ-सफाई का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। शुक्रवार शाम वह काम पर गई थीं।


इसी दौरान दोनों बच्चे घर के बाहर मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे पड़ोस में रहने वाला अरुण भील वहां पहुंचा और मौका पाकर डेढ़ वर्षीय बच्चे को उठाकर बोरे में डाल लिया। वह बच्चे को लेकर वहां से निकल ही रहा था कि मासूम के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने आरोपित को रोककर बोरा खुलवाया तो भीतर बच्चा रोता हुआ मिला।

पूछताछ में आरोपित ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात का किया खुलासा

बागसेवनिया थाना पुलिस ने अपहरण के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए रात करीब साढ़े दस बजे आरोपित अरुण भील को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित का पीड़ित परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए उसने मासूम बच्चे को निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 11 जोनल अधिकारी और 45 वार्ड प्रभारियों का वेतन रोका, कमिश्नर ने थमाया नोटिस

आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह परिवार को डराने के लिए ऐसा कर रहा था, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपित किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।