खजूरी में बुलडोजर एक्शन : जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए 24 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण
हुजूर तहसील के ईटखेड़ी रोड स्थित ग्राम खजूरी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 24 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस भूमि की अनु ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 07 May 2026 12:38:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 12:40:35 PM (IST)
खजूरी में प्रशासन ने 24 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटायाHighLights
- खजूरी में 24 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण
- करीब 3.5 करोड़ रुपये कीमत की भूमि प्रशासन ने कराई मुक्त
- अब तालाब, पंचायत भवन और खेल मैदान निर्माण का रास्ता साफ
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी भोपाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुजूर तहसील के ग्राम खजूरी में लगभग 24 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटाए। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये बताई गई है।
मेढ़, जुताई और मकान बनाकर किया गया था कब्जा
प्रशासन के अनुसार ग्राम खजूरी स्थित ईटखेड़ी रोड इलाके में राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कराया गया था। जांच में सामने आया कि कई लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मेढ़ निर्माण, जुताई और मकान बना लिए थे।
कब्जाधारियों को पहले नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर मंगलवार देर शाम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।
यह भी पढ़ें- अतिक्रमण हटते ही 60 फीट चौड़ा हुआ रेलवे स्टेशन के छह नंबर की मेन रोड
तालाब, पंचायत भवन और खेल मैदान का रास्ता साफ
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद अब इस जमीन पर विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। योजना के तहत यहां तालाब का गहरीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, पंचायत भवन खेल मैदान जैसे कार्य किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में जल संरक्षण बढ़ेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही इलाके में हरियाली बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध कॉलोनियों और सरकारी जमीन पर कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।- विनोद सोनकिया, एसडीएम, हुजूर तहसील